फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Nursery Admissions In Delhi To Begin From December 15, know the List Of important Documents

Nursery Admission: आज से प्रवेश प्रक्रिया शुरू, यहां देखिए महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सूची, 7 जनवरी तक करना होगा जमा

Wed, 15 Dec 2021 10:37 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 15 Dec 2021 10:37 AM IST
सार

Delhi Nursery Admission 2022-23: प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के बाद अभ्यर्थी 7 जनवरी, 2022 तक स्कूलों से 25 रुपये के आवेदन शुल्क का भगुतान कर आवेदन फॉर्म ले सकते हैं।

विज्ञापन
Nursery Admissions In Delhi To Begin From December 15, know the List Of important Documents
Delhi Nursery Admission 2022-23:

विस्तार

Delhi Nursery Admission 2022-23: दिल्ली के स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए नर्सरी में प्रवेश की आज से शुरू हो गई है। दिल्ली के निजी, गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 15 दिसंबर से हो गए हैं। अभ्यर्थी 7 जनवरी, 2022 तक स्कूलों से 25 रुपये के आवेदन शुल्क का भगुतान कर आवेदन फॉर्म ले सकते हैं। बता दें कि इस बार प्रॉस्पेक्टस की खरीद अनिवार्य नहीं है। इसी सिलसिले में स्कूलों ने नियम अपलोड करना शुरू कर दिया है। नियमों के अनुसार अभिभावकों के वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट के आधार पर अंक दिए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मयूर विहार फेज-3 स्थित विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने वैक्सीन को बढ़ावा देने और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दाखिले के मानदंड में 20 अंक अभिभावकों के टीकाकरण पर देने का फैसला किया है।

विज्ञापन

दिल्ली नर्सरी प्रवेश 2021: महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन पंजीकरण की आरंभ तिथि: 15 दिसंबर, 2021
  • आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि: 7 जनवरी, 2022
  • प्रवेश की पहली सूची का प्रदर्शन: 4 फरवरी, 2022
  • प्रवेश की दूसरी सूची का प्रदर्शन: 21 फरवरी, 2022
  • प्रवेश प्रक्रिया का अंतिम दिन: 31 मार्च, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है निर्धारित आयु सीमा?

यह कार्यक्रम दिल्ली में निजी, गैर-सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों में नर्सरी, केजी और कक्षा पहलीं में सामान्य श्रेणी (75 प्रतिशत) सीट प्रवेश के लिए है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के छात्रों और वंचित (डीजी) श्रेणी के छात्रों के लिए आरक्षित शेष 25 प्रतिशत सीटों के लिए कार्यक्रम की घोषणा जल्द ही की जाएगी। नर्सरी प्रवेश के लिए आयु मानदंड 2022-23 के अनुसार, प्री-स्कूल (नर्सरी), प्री-प्राइमरी (केजी) और कक्षा 1 में प्रवेश के लिए 31 मार्च 2022 तक न्यूनतम आयु क्रमशः तीन वर्ष, चार वर्ष और पांच वर्ष होनी चाहिए।।

विज्ञापन

दिल्ली नर्सरी प्रवेश 2022-23: आवश्यक दस्तावेज

नर्सरी में दाखिले के समय माता-पिता को निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:

  • बच्चे का पासपोर्ट आकार का फोटो
  • माता/पिता/अभिभावक का पासपोर्ट आकार का फोटो
  • परिवार की तस्वीर (माता, पिता और बच्चे)
  • पते का सबूत
  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • बच्चे का आधार कार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed