{"_id":"609cf4e58ebc3ed1fe56befb","slug":"ntse-stage-ii-exams-2021-postponed-by-ncert-new-dates-soon-on-ncert-nic-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीईआरटी: एनटीएसई स्टेज 2 परीक्षा स्थगित, नई तारीख की घोषणा जल्द","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
एनसीईआरटी: एनटीएसई स्टेज 2 परीक्षा स्थगित, नई तारीख की घोषणा जल्द
Thu, 13 May 2021 03:14 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 13 May 2021 03:14 PM IST
सार
नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग ने एनटीएसई चरण II परीक्षा 2020-21 को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग ने एनटीएसई चरण II परीक्षा 2020-21 को स्थगित कर दिया है। इसे लेकर एनसीईआरटी ने नोटिस जारी किया है। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय 12 मई को किया गया है। इस परीक्षा को कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से स्थगित किया गया है। एनटीएसई स्टेज 2 परीक्षा का आयोजन 13 जून को होना था। लेकिन, कोरोना की दूसरी लहर की लजह से जिस तरह से तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है और लगभग सभी राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया है, उसे देखते हुए यह परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-यूपी बोर्ड परीक्षा 2021: जानिए, कब होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षा? 56 लाख छात्रों को इंतजार
विज्ञापन
जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा के स्थगित होने का नोटिस पढ़ सकते हैं। एनसीईआरटी की ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in है। हालांकि, जून में होने वाली इस परीक्षा के लिए अभी नई तारीख की घोषणा नहीं की गई है। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि एनटीएसई स्टेज 2 परीक्षा के लिए नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। कोविड-19 की वजह से पैदा हुई स्थिति के सामान्य होने पर आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की नई तिथि जारी की जाएगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 2021: जानिए कब जारी होगा 10वीं का रिजल्ट? क्या होगी मार्किंग स्कीम
कमेंट
कमेंट X