उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। सूबे की सरकार ने 15 अप्रैल को दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित किया था। पंचायत चुनाव और कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित की गई थी। हालांकि, अभी तक बोर्ड की तरफ से दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के संशोधित तारीख को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सूबे की सरकार 20 मई के बाद दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर निर्णय लेगी। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का कहना है कि 20 मई तक कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखा जाएगा और उसके बाद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2021: जानिए, कब होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षा? 56 लाख छात्रों को इंतजार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 13 May 2021 01:23 PM IST
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X