{"_id":"5eb272e379714932350f1d6c","slug":"nta-ugc-net-june-exam-2020-dates-to-be-confirmed-in-a-few-days-hrd-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"UGC- NET: जानिए नेट परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने क्या जानकारी दी ? कब होगी परीक्षा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UGC- NET: जानिए नेट परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने क्या जानकारी दी ? कब होगी परीक्षा
Wed, 06 May 2020 01:48 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 06 May 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UGC NET 2020: राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (नेट-जेआरएफ) की परीक्षा की तारीख पर फैसला आने वाले कुछ दिनों में लिया जाएगा। इस बात की जानकारी शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दी है। उन्होंने सोमवार को कहा कि नेट-जेआरएफ परीक्षा की तारीख पर फैसला आने वाले कुछ दिनों में लिया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि लॉकडाउन की वजह से नेट-जेआरएफ की परीक्षा पहले ही स्थगित कर दी गई थी और इस परीक्षा की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों के साथ लाइव बातचीत के दौरान कहा कि नेट-जेआरएफ एवं दूसरी परीक्षाओं की तिथियों के बारे में फैसला आने वाले कुछ दिनों के भीतर लिया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह संभावना है कि कुछ परीक्षाओं को 15 जून के बाद कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोरोना वायरस की वजह से स्थिति ठीक रही तो कुछ परीक्षाओं का आयोजन 15 जून के बाद होगा। ऐसे में यह संभव है कि नेट की परीक्षा का आयोजन भी 15 जून के बाद ही होगा। वैसे भी नेट-जेआरएफ की परीक्षा 15 से 20 जून के बीच होने वाली थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
ऐसे में अब संभावना है कि यूजीसी नेट की परीक्षा जून के बाद ही होगी। हालांकि अभी इस परीक्षा की तारीख को लेकर मंत्रालय की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए तीसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 17 मई तक है।
कमेंट
कमेंट X