फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP Board Exam 2021: बारहवीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू, जानिए कब आएगी एग्जाम डेटशीट

Wed, 03 Feb 2021 10:36 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 03 Feb 2021 10:36 AM IST
विज्ञापन
NTA UGC NET December 2020 online registration begins here's direct link
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

UP Board  Exam : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बारहवीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं आज यानी कि 3 फरवरी से शुरू हो गई हैं। बारहवीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 22 फरवरी तक आयोजित होंगी। प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित होंगी, जिसके पहले चरण की शुरुआत बुधवार से हो गई है। बारहवीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों के तहत किया जा रहा है।



इसे भी पढ़ें-CBSE Board DateSheet : सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की विस्तृत डेट शीट हिंदी में यहां से करें डाउनलोड
 

NTA UGC NET December 2020 online registration begins here's direct link
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

12 फरवरी तक होगी पहले चरण की परीक्षा
बारहवीं कक्षा की पहले चरण की प्रैक्टिकल परीक्षा 3 फरवरी से लेकर 12 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। पहले चरण की प्रैक्टिकल परीक्षा आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आज़मगढ़, देवीपाटन और बस्ती डिवीजनों में आयोजित की जा रही है। जबकि, दूसरे चरण की प्रैक्टिकल परीक्षा 13 फरवरी से 22 फरवरी तक होगी।

 

NTA UGC NET December 2020 online registration begins here's direct link
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
बारहवीं कक्षा की दूसरे चरण की प्रैक्टिकल परीक्षाएं अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडलों में आयोजित होगी। पहले चरण की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के दौरान सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है। कोरोना वायरस से संबंधित दिशा-निर्देशों का भी पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
NTA UGC NET December 2020 online registration begins here's direct link
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : Prayagraj
इस साल यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं परीक्षा में कुल 56,03,813 छात्रों ने पंजीकरण किया है। बारहवीं के छात्रों द्वारा 29,94,312 आवेदन आए हैं। जबकि, दसवीं कक्षा के लिए 26,09,501 छात्रों ने आवेदन किया है। इस साल पिछले साल के मुकाबले ज्यादा छात्र दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा देंगे। 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए इस साल 13,20,290 छात्राओं ने आवेदन किया है। जबकि, 10वीं परीक्षाओं के लिए 11,35,730 छात्राओं ने आवेदन किया है। बारहवीं बोर्ड परीक्षा के लिए  16,74,022 लड़कों और दसवीं बोर्ड परीक्षा के लिए 14,73,771 लड़कों ने इस साल आवेदन किया है। प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए कुल अंकों का 50 फीसदी नंबर इंटरनल एग्जामनर और 50 फीसदी नंबर बाहरी परीक्षक द्वारा दिए जाएंगे। बोर्ड परीक्षाओं के एग्जाम डेटशीट को लेकर अभी कोई तारीख निश्चित नहीं हुई है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed