फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA ugc net 2019 tips and tricks for exam preparation

अगर देने जा रहें हैं UGC NET की परीक्षा तो ये खबर आ सकती है आपके काम

Tue, 28 May 2019 06:48 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Tue, 28 May 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
NTA ugc net 2019 tips and tricks for exam preparation

NTA UGC NET 2019 के लिए जून 2019 में आयोजित होने वाली परीक्षा की तैयारी में अब कुछ ही वक्त बचा है। ऐसे में अभ्यर्थियों को इस परीक्षा और इसकी तैयारी से संबंधित हर जानकारी हम यहां आपको दे रहे हैं...

विज्ञापन


ऐस रहेंगे पेपर्स
UGC NET परीक्षा दो राउंड में आयोजित की जाती है। पेपर- I सभी उम्मीदवारों के लिए समान है, जिसमें करेंट अफेयर्स, एसर्शन-रीजन, तर्क और मात्रात्मक योग्यता, एप्टीट्यूट टेस्ट जैसे खंड शामिल हैं। वहीं, दूसरा पेपर उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय से संबंधित होता है। 
विज्ञापन


अभ्यर्थी के लिए दोनों पेपर्स में क्वालिफाई करना जरूरी है। 

UGC NET परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ टिप्स

  • यूजीसी नेट परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों का मूल्यांकन उनकी शोध क्षमताओं, संज्ञानात्मक क्षमताओं और शिक्षण क्षमताओं के आधार पर किया जाता है।
  • अब कम वक्त बचा है। ऐसे में परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करना बेहद जरूरी है। ज्यादा से ज्यादा क्वेश्चन बैंक सॉल्व करें।
  • सीबीएसई जब परीक्षा कराती थी, वह ऑफलाइन मोड पर होता था। लेकिन अब एनटीए ऑनलाइन मोड पर NET आयोजित करती है। ऐसे में परीक्षार्थियों के लिए जरूरी है कि वे ऑनलाइन मोड पर ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट सॉल्व करें। ऐसा करने से आप कंप्यूटर मोड की परीक्षा से वाकिफ हो सकेंगे और आपकी स्पीड भी बढ़ सकेगी। 
  • किसी भी विषय को एक सूचीबद्ध तरीके से शुरू करना चाहिए।
  • कम से कम समय में प्रश्नों को हल करने के लिए ट्रिक्स और फॉर्मूले अपनाने चाहिए। 
  • प्रत्येक विषय को समाप्त करके उनमें दिए गए प्रश्नों को हल कर उनका रिवीजन करना चाहिए।
  • प्रत्येक विषय को एक-एक करके खत्म करना चाहिए। इससे उन्हें समय पर इतने बड़े सिलेबस को पूरा करने में मदद मिल सकती है।
  • अभ्यर्थी अपनी पढ़ाई को आसान बनाने के लिए ऑनलाइन वीडियोज और अध्ययन सामग्री पैकेज को भी प्राथमिकता दे सकते हैं। 
  • अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। प्रत्येक अनुभाग में अपनी गति बढ़ाने के लिए जितना संभव हो उतना अभ्यास करें। 
  • यह जानकारी रखनी चाहिए कि आपके आसपास क्या हो रहा है। अगर आप करेंट अफेयर्स से अपडेट नहीं हैं, तो परीक्षा में दिक्कत आएगी। 
  • इतना ही नहीं अपने विषय के अलावा, रिसर्च, टीचिंग, रीजनिंग, असर्शन-रीजन जैसी चीजों की ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस और शॉर्ट ट्रिक्स आपको अच्छे स्कोर दिला सकते हैं। 

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन की नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को सलाह भी दी गई है कि एडमिट कार्ड और अन्य जानकारी के लिए वे NTA और UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें। NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर ही एडमिट कार्ड जारी हुए हैं। परीक्षा 20, 21, 24,25, 26, 27 और 28 जून 2019 को आयोजित होगी। पेपर-1 और पेपर-2 की परीक्षा बिना किसी ब्रेक के 3 घंटे की होगी।


UGC NET Admit Card 2019: यूजीसी नेट की वेबसाइट पर नहीं है लिंक, यहां से करें डाउनलोड

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed