फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA to soon release NEET UG 2021 answer key check here

NEET UG 2021: एनटीए जल्द जारी करेगी नीट यूजी की आंसर की, यहां से करें डाउनलोड

Sun, 12 Sep 2021 09:37 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 12 Sep 2021 09:37 PM IST
सार

NEET UG 2021 answer key : नीट 2021 की आंसर की नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर सितंबर के अंतिम सप्ताह में जारी की जाएगी।

विज्ञापन
NTA to soon release NEET UG 2021 answer key check here
NEET UG 2021 answer key - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

NEET UG 2021 answer key: नीट 2021 की आंसर की नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर सितंबर के अंतिम सप्ताह में जारी की जाएगी। परीक्षा समाप्त होने के ठीक बाद विभिन्न कोचिंग संस्थानों द्वारा अनौपचारिक उत्तर कुंजी जारी की गई है। नीट 2021 आंसर की में परीक्षा में पूछे गए सभी सवालों के जवाब दिए जाएंगे। कुंजी NEET 2021 सभी कोड के प्रश्न पत्र के लिए उपलब्ध होगी।  

विज्ञापन


एनटीए की ओर से आधिकारिक नीट 2021 आंसर की के साथ उम्मीदवारों की ओएमआर शीट भी जारी की जाएगी। परीक्षा में प्राप्त संभावित अंकों की गणना के लिए उत्तर कुंजी यानी आंसर की का उपयोग किया जा सकता है। आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवारों के लिए उत्तर कुंजी को चुनौती देने का प्रावधान भी प्रदान किया जाएगा। आधिकारिक आंसर की को चुनौती देने के लिए, उम्मीदवारों को ऑनलाइन अनुरोध करना होगा और प्रति प्रश्न अपेक्षित शुल्क का भुगतान करना होगा। उठाई गई आपत्तियों पर विचार करने के बाद, NEET-UG 2021 फाइनल आंसर की जारी की जाएगी और इसे स्वीकार करना सभी के लिए बाध्यकारी होता है।
विज्ञापन


नीट उत्तर कुंजी 2021 डाउनलोड करने के चरण

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • नीट आंसर की पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • नीट 2021 परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आंसर की संभाल कर रखें।
  • नीट 2021 उत्तर कुंजी का उपयोग करके अंकों की गणना कर सकते हैं।


संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं

परीक्षा में अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाने के लिए मेडिकल उम्मीदवार नीट आंसर की की मदद ले सकते हैं। आधिकारिक नीट 2021 आंसर की जारी होने के बाद, वे अपने उत्तरों का मिलान (अपने नीट ओएमआर के अनुसार) कर सकते हैं। उन्हें परीक्षा में अपने अंकों की गणना के लिए आधिकारिक अंकन योजना का उपयोग करना चाहिए। इसका उदाहरण खबर के अंत में दिया गया है। 

फाइनल आंसर की के बाद आएगा रिजल्ट

विज्ञापन

एनटीए आम तौर पर फाइनल आंसर की जारी करने के कुछ घंटों के भीतर नीट परिणाम जारी करता है। उम्मीदवार इस साल भी यही उम्मीद कर सकते हैं। एनटीए ने 12 सितंबर को NEET यूजी 2021 की परीक्षा आयोजित की है। यह परीक्षा देश के मेडिकल, डेंटल, आयुष, वेटरनरी और एनिमल हजबेंडरी कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

नीट स्कोर की गणना कैसे करें
नीट 2021 का स्कोर = [4 अंक * (सही जवाबों की संख्या)] - [1 अंक *(गलत जवाबों की संख्या)]


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed