NTA SWAYAM 2024 Result: स्वयं जनवरी सेमेस्टर परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, इस लिंक से करें डाउनलोड
NTA SWAYAM 2024: एनटीए ने स्वयं जनवरी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NTA SWAYAM 2024 January Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स जनवरी (SWAYAM 2024) का परिणाम घोषित कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट (exam.nta.ac.in.) पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
परिणाम नोटिस में लिखा है, "एनटीए द्वारा स्वयं जनवरी 2024 परीक्षा 18, 19, 26 और 27 मई को 8 सत्रों में देश भर के 248 शहरों में स्थित 279 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा 451 पेपरों के लिए आयोजित की गई थी। भाषा के पेपर को छोड़कर परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी था।"
दो मोड़ में हुआ था परीक्षा का आयोजन
परीक्षा सीबीटी और हाईब्रिड दोनों मोड़ में आयोजित की गई थी। सीबीटी मोड़ में 396 पेपरों के लिए 75,354 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 63,100 परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 55 पेपरों के लिए परीक्षा हाईब्रिड मोड़ में आयोजित की गई थी, जिसके लिए 2,113 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। 1746 उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल हुए। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
परिणाम नोटिस में लिखा है, "शेष पाठ्यक्रमों के परिणाम, जिनकी परीक्षा हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई थी, प्रक्रियाधीन हैं और नियत समय में घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या/ईमेल आईडी का उपयोग करके उपर्युक्त वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं और अपने स्कोर कार्ड, डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।
"एनटीए की जिम्मेदारी ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने, परीक्षा आयोजित करने, स्कोर घोषित करने और शिक्षा मंत्रालय को आगे की कार्रवाई के लिए परिणाम प्रदान करने तक सीमित है। अंतिम स्कोर कार्ड और प्रमाण पत्र राष्ट्रीय समन्वयकों द्वारा जारी किए जाएंगे।"
किसी भी स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार swayam@nta.ac.in पर एनटीए को लिख सकते हैं या 011-40759000 पर एनटीए हेल्प डेस्क पर कॉल कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X