फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA SWAYAM January 2023 admit card out Download at swayam.nta.ac.in

SWAYAM Admit Card: स्वयं जनवरी सत्र की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 18 Oct 2023 06:10 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 18 Oct 2023 06:10 PM IST
सार

SWAYAM Admit Card: एनटीए ने स्वयं जनवरी सत्र की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
NTA SWAYAM January 2023 admit card out Download at swayam.nta.ac.in
एडमिट कार्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SWAYAM Admit Card Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) जनवरी 2023 सेमेस्टर की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट swayam.nta.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

SWAYAM परीक्षा तिथियां

SWAYAM जनवरी सेमेस्टर 2023 की परीक्षा 19, 20 और 21 अक्तूबर 2023 को देश भर में स्थित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा 389 SWAYAM पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित की जाएगी। एनटीए ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवार अपने पंजीकृत ईमेल आईडी/आवेदन संख्या का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट से अपने संबंधित प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

SWAYAM Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट swayam.nta.ac.in पर जाएं।

  • होमपेज पर SWAYAM जनवरी 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

  • ईमेल आईडी का आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

  • अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  • SWAYAM जनवरी 2023 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।

विज्ञापन

SWAYAM क्या है?

स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इसे शिक्षा नीति के तीन आधारभूत सिद्धांतों पहुंच, औचित्य और गुणवत्ता को प्राप्त करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका उद्देश्य सबसे वंचितों सहित सभी को सर्वोत्तम शिक्षण संसाधन उपलब्ध कराना है। स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) स्कूल (9वीं- 12वीं) से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक ऑनलाइन पाठ्यक्रम प्रदान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed