{"_id":"63cfb5c2f571605a5d626032","slug":"nta-released-admit-card-for-national-initiative-for-technical-teachers-training-nittt-examination-2023-01-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NITTT 2023 Admit Card Out: एनटीए ने जारी किया एनआईटीटीटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NITTT 2023 Admit Card Out: एनटीए ने जारी किया एनआईटीटीटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, ऐसे करें डाउनलोड
Tue, 24 Jan 2023 04:12 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Tue, 24 Jan 2023 04:12 PM IST
सार
NITTT 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने आगामी नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग (NITTT) परीक्षा फरवरी 2023 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन
Admit Card 2023
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NITTT Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आगामी नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग (एनआईटीटीटी) परीक्षा फरवरी 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट nittt.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
NITTT 2023 परीक्षा तिथि
एनटीए एनआईटीटीटी 2023 परीक्षा 04,05,11 और 12 फरवरी को प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित करेगा। पहली शिफ्ट-सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक होगी। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि तीन घंटे के लिए होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन होगी परीक्षा
परीक्षा का तरीका ऑनलाइन आधारित टेस्ट - रिमोट प्रॉक्टर्ड (ओबीटी-आरपी) परीक्षा है। परीक्षार्थी अपने संबंधित स्थान से पीसी/लैपटॉप पर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। उन्हें परीक्षा के लिए किसी भी परीक्षा केंद्र पर जाने की जरूरत नहीं होगी। नोटिस में कहा गया है, "वेबिनार में भाग लेने और मॉक टेस्ट में उपस्थित होने के बारे में विशिष्ट विवरण उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और उनके पंजीकृत ईमेल पते पर भेजे गए ईमेल के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।"ऐसे करें डाउनलोड
- आधिकारिक वेबसाइट nittt.nta.ac.in पर जाएं
- होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
- अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि, सुरक्षा पिन दर्ज करें और सबमिट करें
- एनआईटीटीटी प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा, डाउनलोड करें
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X