{"_id":"637c6280d9149301e4593db9","slug":"nta-published-duet-result-2022-for-pg-and-phd-courses-download-at-nta-ac-in-to-get-more-details","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DUET Result: डीयू में स्नातकोत्तर और पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DUET Result: डीयू में स्नातकोत्तर और पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक
Tue, 22 Nov 2022 11:18 AM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:18 AM IST
सार
DUET Result 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने स्नातकोत्तर और पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए DUET Result 2022 घोषित कर दिया है। उम्मीदवार DUET परिणाम 2022 की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट - nta.ac.in पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
DU seat allocation
- फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
DUET Result 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक तौर पर दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के परिणामों (DUET Result 2022) की घोषणा की है। उम्मीदवार डीयूईटी परिणाम 2022 देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जा सकते हैं। डीयूईटी परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को अपना फॉर्म नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
कॉलेज चयनित उम्मीदवारों की जारी करेंगे प्रवेश सूची
डीयूईटी पीजी परिणाम 2022 में अन्य विवरणों के अलावा उम्मीदवार का विवरण, परीक्षा का नाम, विषय, प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंक जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। DUET Result घोषित होने के बाद, कॉलेज चयनित उम्मीदवारों के लिए प्रवेश सूची जारी करेंगे। सभी उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना होगा और सीट की पुष्टि के लिए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा। एनटीए ने 17 से 21 अक्तूबर 2022 को आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी किया है। दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से डीयू से संबद्ध कॉलेजों में विभिन्न स्नातकोत्तर और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।

DUET Result 2022 ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट - nta.ac.in पर जाएं।
- अब, DUET टैब पर क्लिक करें।
- उसके बाद 'DUET Result 2022' लिंक पर क्लिक करें।
- लॉग-इन पेज स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब फॉर्म नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और 'लॉग-इन' बटन पर क्लिक करें।
- DUET परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
28 शहरों में हुई थी परीक्षा
बता दें कि डीयू पीजी की प्रवेश परीक्षा 17, 18, 19, 20 और 21 अक्तूबर को देश भर के 28 शहरों में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में आयोजित की गई थी,जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न थे।
बता दें कि डीयू पीजी की प्रवेश परीक्षा 17, 18, 19, 20 और 21 अक्तूबर को देश भर के 28 शहरों में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में आयोजित की गई थी,जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न थे।
कमेंट
कमेंट X