फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA opens correction window open for JEE Main 2025 image upload, Asked to upload correct images by 17 Jan

JEE Main 2025: जेईई मेन के आवेदनों में एनटीए को मिली ये गलती; सुधार के लिए 17 जनवरी तक का मौका, पढ़ें नोटिस

Thu, 16 Jan 2025 08:11 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 16 Jan 2025 08:11 PM IST
सार

JEE Main 2025: जेईई मेन के आवेदकों के लिए एनटीए ने एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। नोटिस में एनटीए ने आवेदकों को त्रुटिपूर्ण तस्वीर में बदलाव करने और उसे फिर से अपलोड करने की सलाह दी है। इसके लिए सुधार विंडो भी खोल दी गई है।
 

विज्ञापन
NTA opens correction window open for JEE Main 2025 image upload, Asked to upload correct images by 17 Jan
JEE Mains 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

JEE Main 2025: जेईई मेन परीक्षा के आवेदकों के लिए एनटीए ने एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। एनटीए ने कहा है कि जेईई मेन के आवेदन पत्रों में उम्मीदवारों द्वारा अपलोड की गई तस्वीरों में त्रुटियां देखने को मिली हैं। आवेदन रिजेक्ट होने से बचने के लिए एनटीए ने उम्मीदवारों को आवश्यक विनिर्देशों के अनुसार तस्वीर अपलोड करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

17 जनवरी तक करें तस्वीर अपलोड

एनटीए ने जेईई मेन के आवेदन पत्र में तस्वीर की जांच के लिए सुधार विंडो खोल दी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे 1 जनवरी, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपनी तस्वीर की जांच कर सकते हैं और यदि उसमें कोई त्रुटि है, तो उसे फिर से अपलोड कर सकते हैं।

एनटीए ने नवीनतम जेईई मेन 2025 अधिसूचना में कहा, "यह देखा गया है कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन)-2025 (सत्र-1) के लिए कुछ उम्मीदवारों द्वारा अपलोड की गई तस्वीर आवश्यक विनिर्देशों के अनुसार नहीं पाई गई है। ऐसे उम्मीदवारों को आवेदन की अस्वीकृति से बचने के लिए आवश्यक विनिर्देशों के अनुसार फोटो अपलोड करने का अवसर देने का निर्णय लिया गया है।"


विज्ञापन
विज्ञापन

JEE Main 2025 Image Correction: ईमेल, मोबाइल नंबर के माध्यम से किया जाएगा सूचित

एनटीए ने कहा है कि जिन उम्मीदवारों की तस्वीरों में बदलाव किया जाना है, उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर संदेश के माध्यम से सूचना दी जाएगी। उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करना होगा और दिए गए लिंक के माध्यम से बदलाव करना होगा।

विज्ञापन

JEE Main 2025 Image Upload Instruction: महत्वपूर्ण दिशानिर्देश

एनटीए ने उम्मीदवारों की तस्वीर के लिए आवश्यक विनिर्देश भी जारी किए, जो इस प्रकार हैं:

  • पासपोर्ट आकार का फोटो 10KB से 300KB के बीच होना चाहिए।
  • हाल ही में ली गई तस्वीर रंगीन होनी चाहिए, जिसमें सफेद पृष्ठभूमि पर कान सहित 80% चेहरा (मास्क के बिना) दिखाई दे।
  • तस्वीर का नाम 'फ़ोटोग्राफ' होना चाहिए और JPG/JPEG फ़ॉर्मेट (स्पष्ट रूप से पठनीय) में होना चाहिए।
  • चश्मा केवल तभी पहनने की अनुमति है जब उसका नियमित उपयोग किया जा रहा हो।
  • पोलारॉयड और कंप्यूटर से ली गई तस्वीरें स्वीकार्य नहीं हैं।
  • इन निर्देशों का पालन न करने वाले या अस्पष्ट फोटो वाले आवेदन अस्वीकार कर दिए जाएंगे।
  • विनिर्देशों के अनुसार फोटोग्राफ के बिना आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा।
  • फोटोग्राफ को सत्यापित करने की आवश्यकता नहीं है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सफेद पृष्ठभूमि वाली 6 से 8 पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटोग्राफ अपने साथ रखें।
  • यदि अपलोड की गई तस्वीरें बनावटी पाई जाती हैं, अर्थात विकृत या हाथ से बनाई गई या कंप्यूटर से बनाई गई प्रतीत होती हैं, तो उम्मीदवार का आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा और इसे अनुचित साधनों का प्रयोग माना जाएगा तथा उम्मीदवार के खिलाफ तदनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed