{"_id":"5dc290978ebc3e5aed7d950a","slug":"nta-net-2019-corrigendum-notice-released-for-eligibility-of-set-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"NTA NET 2019 : नेट परीक्षा में हुआ ये बड़ा बदलाव, उम्मीदवार जरूर पढ़ें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NTA NET 2019 : नेट परीक्षा में हुआ ये बड़ा बदलाव, उम्मीदवार जरूर पढ़ें
Wed, 06 Nov 2019 02:55 PM IST
Mohit Mudgal
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mohit Mudgal
Updated Wed, 06 Nov 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
nta
- फोटो : file photo
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने दिसंबर 2019 नेट परीक्षा में आवेदन करने वाले सेट उम्मीदवारों की योग्यता में बदलाव को लेकर कोरिगेंडम नोटिस जारी किया है। पहले जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार जिन उम्मीदवारों ने 1 दिसंबर 2002 से पहले सेट परीक्षा पास कर ली थी, वो नेट दिंसबर 2019 की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते थे। अब एनटीए ने अब इसमें बदलाव कर, कोरिगेंडम जारी किया है। कोरिगेंडम के अनुसार केवल वो उम्मीदवार जिन्होंने 01 जून 2002 तक सेट परीक्षा पास कर ली है, वही नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने योग्य हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा को लेकर छात्रों के लिए आई जरूरी सूचना, बोर्ड ने दिया ये निर्देश
विज्ञापन
कोरिगंडम में कहा गया है कि जिन सेट उम्मीदवारों ने सहायक प्रोफेसर पद के लिए यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त परीक्षा 01 जून 2002 से पहले पास कर ली है, उन उम्मीदवारों को नेट परीक्षा से छूट दी जाती है। ऐसे उम्मीदवार पूरे भारत में कहीं भी सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए योग्य होंगे। जबकि 01 जून 2002 से सेट परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार केवल राज्य विश्वविद्यालय और कॉलेजों के लिए ही योग्य होंगे।
विज्ञापन
एनटीए नेट 2019 की परीक्षा 02 दिसंबर से 06 दिसंबर 2019 के बीच आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड 09 नवंबर 2019 को जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी होगी।
ये भी पढ़ें : बड़े बदलाव: देशभर के कॉलेजों में दाखिले के लिए एक ही प्रवेश परीक्षा, बोर्ड भी साल में दो बार
आधिकारिक अधिसूचना देखने के लिए यहां क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X