फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA NET 2019: corrigendum notice released for eligibility of set candidates

NTA NET 2019 : नेट परीक्षा में हुआ ये बड़ा बदलाव, उम्मीदवार जरूर पढ़ें

Wed, 06 Nov 2019 02:55 PM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 06 Nov 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
NTA NET 2019: corrigendum notice released for eligibility of set candidates
nta - फोटो : file photo

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने दिसंबर 2019 नेट परीक्षा में आवेदन करने वाले सेट उम्मीदवारों की योग्यता में बदलाव को लेकर कोरिगेंडम नोटिस जारी किया है। पहले जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार जिन उम्मीदवारों ने 1 दिसंबर 2002 से पहले सेट परीक्षा पास कर ली थी, वो नेट दिंसबर 2019 की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते थे। अब एनटीए ने अब इसमें बदलाव कर, कोरिगेंडम जारी किया है। कोरिगेंडम के अनुसार केवल वो उम्मीदवार जिन्होंने 01 जून 2002 तक सेट परीक्षा पास कर ली है, वही नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने योग्य हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें : CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा को लेकर छात्रों के लिए आई जरूरी सूचना, बोर्ड ने दिया ये निर्देश
विज्ञापन


कोरिगंडम में कहा गया है कि जिन सेट उम्मीदवारों ने सहायक प्रोफेसर पद के लिए यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त परीक्षा 01 जून 2002 से पहले पास कर ली है, उन उम्मीदवारों को नेट परीक्षा से छूट दी जाती है। ऐसे उम्मीदवार पूरे भारत में कहीं भी सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए योग्य होंगे। जबकि 01 जून 2002 से सेट परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार केवल राज्य विश्वविद्यालय और कॉलेजों के लिए ही योग्य होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनटीए नेट 2019 की परीक्षा 02 दिसंबर से 06 दिसंबर 2019 के बीच आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड 09 नवंबर 2019 को जारी किए  जाएंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी होगी।   

ये भी पढ़ें : बड़े बदलाव: देशभर के कॉलेजों में दाखिले के लिए एक ही प्रवेश परीक्षा, बोर्ड भी साल में दो बार

आधिकारिक अधिसूचना देखने के लिए यहां क्लिक करें

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed