फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA NEET Result 2020 Live Updates News In Hindi: Check Your Score At nta.ac.in or ntaneet.nic.n

NEET Result 2020 का रिजल्ट जारी, शोएब आफताब 720 अंक लाकर बने टॉपर

Fri, 16 Oct 2020 04:53 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 16 Oct 2020 04:53 PM IST
सार

NEET Result 2020: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानि 16 अक्तूबर को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शोएब आफताब ने 720 में से 720 अंक लाकर टॉप किया है।

विज्ञापन
NTA NEET Result 2020 Live Updates News In Hindi: Check Your Score At nta.ac.in or ntaneet.nic.n
नीट परिणाम 2020 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

NEET Result 2020: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानि 16 अक्तूबर को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शोएब आफताब ने 720 में से 720 अंक लाकर टॉप किया है। बता दें कि जिन अभ्यर्थियों ने नीट की परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


NEET Result 2020: डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें
NEET RESULT 2020: नीट का रिजल्ट जारी, मोबाइल के जरिए छह चरणों में ऐसे देखें

ये भी पढ़ेंNEET Result 2020: एनटीए ने जारी किया नीट का रिजल्ट, 5 स्टेप्स में ऐसे करें चेक


इस साल सात लाख उम्मीदवारों ने नीट की परीक्षा पास की है। त्रिपुरा से सबसे ज्यादा उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए। इसके बाद दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है। भारत में मेडिकल प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए NEET परीक्षा 2020 के परिणाम एक वर्ष के लिए मान्य होंगे। जो उम्मीदवार विदेश में दाखिला लेना चाहते हैं, उनके लिए NEET का परिणाम तीन साल की अवधि के लिए मान्य होगा।

दरअसल, नीट के नतीजे पहले 12 अक्तूबर को आने वाले थे, लेकिन कोविड-19 से प्रभावित नीट अभ्यर्थियों को एक और मौका देने के लिए परीक्षा परिणाम 16 अक्तूबर को जारी करने का निर्णय लिया गया था। बता दें कि इस साल नीट की परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित हुई थी। 

इस वर्ष NEET के लिए लगभग 15.97 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। 85-90 फीसदी छात्रों ने नीट की परीक्षा दी थी। नीट परीक्षा का आयोज 13 सितंबर को हुआ था। 

NEET Final Answer Key 2020: ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

  • सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in है।
  • यहां आपको होम पेज पर NEET Final Answer Key 2020 का लिंक मिलेगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
  • जहां आपको अपना जानकारी भरनी होगी।
  • जैसे ही आप अपना सारा विवरण डालेंगे पीडीएफ खुल जाएगा।
  • उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए संभाल कर रखें। 

जानें पिछले साल के ट्रेंड्स

NEET 2019 के कट-ऑफ NEET 2020 के अनुमानित कट-ऑफ को मापने का एक तरीका है। देखें 2019 के आरक्षित और अनारक्षित श्रेणियों के कट-ऑफ :
 

Category

NEET Cut-off Percentile

NEET MBBS/BDS Qualifying Marks (2019)

Unreserved

50th

701-134

SC/ST/OBC

40th

133-107

Unreserved PH (UR-PH)

45th

133-120

SC/ST/OBC-PH

40th

119-107

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed