फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA NEET 2021 : last chance for registration for NEET 2021 phase 2, and for correction in application form safalta

NTA NEET 2021 : आवेदन में सुधार करने का और नीट 2021 फेज-2 के लिए रजिस्ट्रेशन करने का है आखिरी मौका, जानिए कब तक जारी हो सकते हैं फेज-1 के परिणाम

Fri, 08 Oct 2021 02:11 PM IST
Media Solution Initiative Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 08 Oct 2021 02:11 PM IST
सार

NTA NEET 2021 : NTA जल्द ही NEET 2021 परीक्षा की आंसर-की जारी कर सकती है। यह परीक्षा 12 सितंबर को देश भर में आयोजित की गई थी और इसमें 16 लाख से भी अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
NTA NEET 2021 : last chance for registration for NEET 2021 phase 2, and for correction in application form safalta
नीट - फोटो : twitter

विस्तार

डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। दरअसल यह उम्मीद लगाई जा रही है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिलाने वाली राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (NEET) 2021 परीक्षा की आंसर-की जारी कर सकती है। गौरतलब है कि यह परीक्षा 12 सितंबर को देश भर में आयोजित की गई थी और इसमें 16 लाख से भी अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। अब यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इन अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म करते हुए NTA 10 अक्टूबर के बाद कभी कभी NEET 2021 की आंसर की जारी कर सकता है। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। साथ ही अगर आप अपनी मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे FREE NEET Rank Booster Course की भी मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक कर सकते हैं दूसरे फेज के लिए रजिस्ट्रेशन और पहले फेज की आवेदन में सुधार :
एनटीए ने नीट 2021 फेज- 2 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 अक्टूबर को शुरू की थी और यह 10 अक्टूबर तक जारी रहेगी। सेकेंड फेज के रजिस्ट्रेशन के साथ NTA ने अभ्यर्थियों को यह भी सुविधा दी है कि वे अपने पहले फेज  के आवेदन में सुधार भी कर सकते हैं। अभ्यर्थी इस अवधि के दौरान 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए पहले फेज़ की जानकारी यानी जेंडर, राष्ट्रीयता, ई-मेल एड्रेस, कैटेगरी, सब-कैटेगरी और शैक्षिक डिटेल्स में सुधार कर सकते हैं। 

विज्ञापन

कब तक जारी होंगे परिणाम :
NTA NEET की ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं और रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाओं की स्कैन कॉपी आधिकारिक वेबसाइट पर 10 अक्टूबर के बाद कभी भी जारी की जा सकती है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG 2021 को रद्द करने की और नए सिरे परीक्षा कराने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। ऐसे में रिजल्ट एवं स्कोरकार्ड घोषित होने का रास्ता साफ हो गया है और इसे जल्द ही जारी किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से करें प्रतियोगी  परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
किसी भी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ने के साथ ई-बुक्स के जरिए पढ़ना और मॉक टेस्ट के जरिए अभ्यास करना बेहद आवश्यक है। अभ्यर्थियों को इन सभी सुविधाओं को एक जगह प्राप्त करने के लिए आज ही सफलता एप डाउनलोड करना चाहिए। सफलता एप के जरिए अभ्यर्थी फ्री क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स और फ्री मॉक-टेस्ट का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दें सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed