NTA NEET 2021 : जल्द ही जारी होगा NEET का फाइनल रिजल्ट, जानें पिछले कुछ सालों में क्या रहा है कट ऑफ और इस बार कितने सीटों के लिए हुई है परीक्षा
NTA NEET 2021 : NTA द्वारा आयोजित की गई NEET 2021 का फाइनल रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। यह परीक्षा 12 दिसंबर को हुई थी और इसमें तकरीबन 16 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (NEET) 2021 के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है और अभ्यर्थी इस पर 17 अक्टूबर तक अपना ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते है। इस संबंध में पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है। यह परीक्षा 12 सितंबर को आयोजित हुई थी और इसमें तकरीबन 16 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। अगर आप अपनी मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे FREE NEET Rank Booster Course की भी मदद ले सकते हैं।
कब तक जारी होगा फाइनल रिजल्ट
NEET 2021 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की अभी प्रोविशनल आंसर की जारी की गई है और इसपर अभ्यर्थी 17 अक्टूबर तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थियों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों को जांचने के बाद 1 सप्ताह के भीतर इस परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी की जा सकती है। यह उम्मीद लगाई जा रही है कि फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद जल्द ही रिजल्ट भी जारी किया जा सकता है।
भारत में कितनी हैं मेडिकल की सीटें
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश में इस वक्त 542 मेडिकल और 313 डेंटल कॉलेज मौजूद हैं। NEET के तहत इन कॉलेजों में उपलब्ध 83075 एमबीबीएस, 26949 बीडीएस, 52720 आयुष और 525 बीवीएससी ऐंड एएच प्रोग्रामों की सीटों पर प्रवेश दिया जाता है। गौरतलब है कि अभ्यर्थियों को उनकी रैंक के हिसाब से कॉलेज अलॉट किया जाता है।
क्या रहा है पिछले 5 सालों का कट ऑफ ट्रेंड
साल 2020 का कट-ऑफ इस प्रकार है
कैटेगरी - क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल - मार्क्स रेंज
UR - 50th पर्सेंटाइल - 720 से 147
OBC - 40th पर्सेंटाइल - 146 से 113
SC - 40th पर्सेंटाइल - 146 से 113
ST - 40th पर्सेंटाइल - 146 से 113
साल 2019 का कट-ऑफ
UR - 50th पर्सेंटाइल - 701 से 134
OBC - 40th पर्सेंटाइल - 133 से 107
SC - 40th पर्सेंटाइल -133 से 107
ST - 40th पर्सेंटाइल - 133 से 107
साल 2018 का कट ऑफ
UR - 50th पर्सेंटाइल - 691 से 119
OBC - 40th पर्सेंटाइल - 118 से 96
SC - 40th पर्सेंटाइल -118 से 96
ST - 40th पर्सेंटाइल - 118 से 96
साल 2017 का कट ऑफ
UR - 50th पर्सेंटाइल - 697 से 131
OBC - 40th पर्सेंटाइल - 130 से 107
SC - 40th पर्सेंटाइल -130 से 107
ST - 40th पर्सेंटाइल - 130 से 107
साल 2016 का कट ऑफ
UR - 50th पर्सेंटाइल - 685 से 145
OBC - 40th पर्सेंटाइल - 678 से 118
SC - 40th पर्सेंटाइल - 595 से 118
ST - 40th पर्सेंटाइल - 599 से 118
यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी
किसी भी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ने के साथ ई-बुक्स के जरिए पढ़ना और मॉक टेस्ट के जरिए अभ्यास करना बेहद आवश्यक है। अभ्यर्थी इन सभी सुविधाओं को एक ही जगह सफलता ऐप डाउनलोड करके प्राप्त कर सकते हैं। सफलता ऐप के जरिए अभ्यर्थी फ्री क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स और फ्री मॉक-टेस्ट का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।
कमेंट
कमेंट X