फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA NCHM JEE 2023 Application Process Begins at nchmjee.nta.nic.in IHM Admission Entrance Exam on May 14

NCHM JEE: एनसीएचएम जेईई के लिए आवेदन शुरू, 14 मई को होगी होटल मैनेजमेंट दाखिला परीक्षा

Sat, 08 Apr 2023 01:17 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 08 Apr 2023 01:17 PM IST
सार

NCHM JEE 2023 Application Process Begins: राष्ट्रीय होटल प्रबंध एवं कैटरिंग टेक्नोलॉजी से संबद्ध होटल प्रबंध संस्थानों (आईएचएम/IHM) के बीएससी हॉस्पिटैलिटी एंड होटल मैनेजमेंट एडमिनिस्ट्रेशन पाठ्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
NTA NCHM JEE 2023 Application Process Begins at nchmjee.nta.nic.in IHM Admission Entrance Exam on May 14
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट - फोटो : amar ujala

विस्तार

NTA NCHM JEE 2023 Application Process Begins: राष्ट्रीय होटल प्रबंध एवं कैटरिंग टेक्नोलॉजी से संबद्ध होटल प्रबंध संस्थानों (आईएचएम/IHM) के बीएससी हॉस्पिटैलिटी एंड होटल मैनेजमेंट एडमिनिस्ट्रेशन, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (BHMCT) पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आतिथ्य और होटल प्रबंधन प्रशासन तीन वर्षीय यानी छह सेमेस्टर आधारित डिग्री पाठ्यक्रम हैं। 

विज्ञापन

इसमें दाखिलों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) नेशनल काउंसिल ऑफ होटल मैनेजमेंट एवं कैटरिंग टेक्नोलॉजी ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NCHM JEE) का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित करती है। इसके तहत देश के 75 होटल मैनेजमेंट संस्थानों में दाखिले होते हैं।  

विज्ञापन

NCHM JEE 2023 परीक्षा कार्यक्रम एक नजर में

परीक्षा का नाम    NCHM JEE 2023

परीक्षा की तिथि    14 मई, 2023 (रविवार)

परीक्षा का समय    सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक
 

 

NCHM JEE 2023 के लिए योग्यता एवं पात्रता मानदंड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाले नेशनल काउंसिल ऑफ होटल मैनेजमेंट एवं कैटरिंग टेक्नोलॉजी के ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NCHM JEE 2023) में आवेदन के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम में 10+2 या समकक्ष में अंग्रेजी विषय के साथ उत्तीर्ण या उस वर्ष परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थी पात्र हैं। वहीं, आवेदन के लिए उम्मीदवारों पर कोई आयु सीमा मानदंड लागू नहीं होते। अंग्रेजी विषय के साथ कोई भी 10+2 उत्तीर्ण उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 

विज्ञापन

NCHM JEE 2023 यहां करें आवेदन

उक्त परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक पात्र उम्मीदवार एनटीए की वेबसाइट nchmjee.nta.nic.in पर उपलब्ध आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं और 27 अप्रैल, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, परीक्षा से संबंधित विवरण जैसे करिअर की संभावनाएं, पात्रता मानदंड, परीक्षा शुल्क, परीक्षा का शहर, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि के लिए आप nchm.gov.in पर विजिट करके भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed