NCET 2023: नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की शहर सूचना पर्ची जारी, ऐसे करें चेक
NCET 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी 2023) के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NCET 2023 Exam City Slip Out : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी 2023) के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे, वे इसे आधिकारिक वेबसाइट- ncet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
यह परीक्षा 9 अगस्त को होनी है। इसमें लगभग 16,000 उम्मीदवार शामिल होंगे। एनटीए ने एक अधिसूचना में कहा कि विषयों की बड़ी संख्या को देखते हुए प्रत्येक व्यक्तिगत उम्मीदवार के लिए एक यूनीक डेट शीट बनाई गई है। इसके अनुसार, सभी उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख और परीक्षा के शहर के साथ परीक्षा शहर के लिए अग्रिम सूचना पर्ची जारी की जा रही है।
एनसीईटी केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों, आईआईटी, एनआईटी, आरआईई और सरकारी कॉलेज सहित संस्थानों द्वारा प्रस्तावित चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (ITEP) में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। एनटीए ने की तरफ से एनसीईटी 2023 के एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे।
एनसीईटी 2023 की परीक्षा सिटी स्लिप को आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके डाउनलोड किया जा सकता है। एनटीए ने आगे कहा कि इस दस्तावेज को एडमिट कार्ड के रूप में नहीं माना जा सकता है और यह केवल उम्मीदवारों को उस शहर के बारे में सूचित करने के लिए जारी किया गया है जिसमें उनके परीक्षा केंद्र स्थित हैं।
कमेंट
कमेंट X