{"_id":"5d2599f78ebc3e6c97360d7c","slug":"nta-ignou-openmat-xlvi-bed-admit-card-update-download-at-nta-ac-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"IGNOU 2019: कब और कैसे डाउनलोड करें ओपनमैट व बीएड प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
IGNOU 2019: कब और कैसे डाउनलोड करें ओपनमैट व बीएड प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड
Wed, 10 Jul 2019 01:25 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Wed, 10 Jul 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
ignou
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ओपनमैट XLVI और बीएड प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड आज, 10 जुलाई 2019 को जारी किये जा सकते हैं। इग्नू द्वारा जारी परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, इन दोनों परीक्षाओं के लिए 10 जुलाई 2019 को ही एडमिट कार्ड जारी होने हैं। इस बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ये परीक्षाएं करा रही है। इसलिए एडमिट कार्ड भी एनटीए द्वारा ही एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किये जाएंगे।
विज्ञापन
ओपनमैट 2019
इग्नू ओपनमैट XLVI 2019 प्रवेश परीक्षा एमबीए (MBA) कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित की जा रही है। यह प्रवेश परीक्षा 27 जुलाई 2019 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों की परीक्षा की शिफ्ट, परीक्षा केंद्र समेत अन्य जरूरी निर्देश एडमिट कार्ड पर अंकित रहेंगे।
विज्ञापन
बीएड 2019
इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन भी ओपनमैट के साथ 27 जुलाई 2019 को ही किया जाएगा। यह परीक्षा दो घंटे की होगी। यह सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्र सहित अन्य जरूरी जानकारी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड पर अंकित होगी।
विज्ञापन
जारी होने के बाद ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर इग्नू ओपनमैट / इग्नू बीएड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड की लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज कर सबमिट करें। आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर होगा।
- इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X