NTA IGNOU ओपनमैट और बीएड प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
NTA IGNOU 2019: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी या एनटीए ने देश में प्रवेश और प्रतियोगी परीक्षाओं को आयोजित करने के लिए अधिकृत सरकारी एजेंसी, द्वारा ओपनमैट और बीएड प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इग्नू के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ntaignou.nic.in पर उपलब्ध हैं। इस बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ये परीक्षाएं करा रही है। इसलिए एडमिट कार्ड भी एनटीए द्वारा ही एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किये गए हैं।
ओपनमैट 2019 :
इग्नू ओपनमैट XLVI 2019 प्रवेश परीक्षा एमबीए (MBA) कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित की जा रही है। यह प्रवेश परीक्षा 27 जुलाई 2019 को आयोजित की जाएगी।
बीएड 2019 :
इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन भी ओपनमैट के साथ 27 जुलाई 2019 को ही किया जाएगा। यह परीक्षा दो घंटे की होगी। यह सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चलेगी उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या, पासवर्ड और एडमिट कार्ड लिंक पर दिए गए पिन को दर्ज करने के बाद अपने एनटीए इग्नू एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर इग्नू ओपनमैट / इग्नू बीएड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड की लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज कर सबमिट करें। आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर होगा।
- इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
इग्नू ओपनमैट के परिणाम के लिए यहां क्लिक करें।
इग्नू बीएड के परिणाम के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी से संंबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें...
शिक्षा से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें...
कमेंट
कमेंट X