{"_id":"5d2eb3b78ebc3e6cd87817c1","slug":"nta-icar-entrance-exam-result-update-check-your-score-at-official-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"NTA ICAR प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी, यहां है डायरेक्ट लिंक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NTA ICAR प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी, यहां है डायरेक्ट लिंक
Thu, 18 Jul 2019 09:12 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Thu, 18 Jul 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च (ICAR) प्रवेश परीक्षा 2019 का परिणाम जारी कर दिया है। एनटीए ने शेड्यूल के अनुसार परिणाम की घोषणा 17 जुलाई 2019 को की है। देर शाम परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर आपलोड किए गए हैं। इस परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी एनटीए अपनी आईसीएआर की आधिकारिक वेबसाइट पर 16 जुलाई 2019 को ही जारी कर चुका है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, अपना परिणाम देखने के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। आप एनटीए या आईसीएआर की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इस खबर में आगे दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आप परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि ICAR परीक्षा की फाइल आसंर-की संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसे देखने के लिए आवेदकों को किसी तरह के लॉग-इन आईडी या पासवर्ड की जरूरत नहीं है। एनटीए ने यह आंसर-की पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की है। जिसे कोई भी देख सकता है।
विज्ञापन
एनटीए ने ICAR AIEEA- UG, AIEEA- PG और JRF/SRF (PGS) EXAM-2019 की फाइनल आंसर की जारी की है। इस परीक्षा का आयोजन 1 जुलाई 2019 को देश के 801 केंद्रों पर किया गया था। बता दें कि इससे पहले एनटीए ने 8 जुलाई 2019 को परीक्षा की आंसर-की जारी की थी। इस पर आपत्ति आमंत्रित की गई थी। अब आपत्तियों के निराकरण के बाद फाइल आंसर की जारी की गई है। इस फाउनल आंसर-की के आधार पर ही परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
एक क्लिक में परिणाम देखने के लिए नीचे दी गई डायरेक्ट लिंक्स पर क्लिक करें...
ICAR AIEE (UG)
ICAR AIEE (PG)
ICAR AICE JRF,SFR
एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
एनटीए आईसीएआर की वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X