फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA held the admit card of 600 students JEE Main 2023 January session exam because of wrong photograph

जेईई मेन 2023: गलत फोटो के चलते 600 छात्रों का प्रवेश पत्र रुका, हस्ताक्षर मिलान से पकड़ में आई गड़बड़ी

Tue, 24 Jan 2023 06:37 AM IST
वीरेंद्र शर्मा सीमा शर्मा, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 24 Jan 2023 06:37 AM IST
सार

एनटीए के महानिदेशक ने बताया कि दाखिले के लिए जेईई मेन व मेडिकल में दाखिले के लिए नीट परीक्षा को फर्जी अभ्यर्थियों से बचाने के मकसद से सॉफ्टवेयर से पहली बार फोटो व हस्ताक्षर का मिलान किया गया। जिससे धोखाधड़ी पकड़ी गई।

विज्ञापन
NTA held the admit card of 600 students JEE Main 2023 January session exam because of wrong photograph
जेईई मेन - फोटो : डेमो पिक

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2023 की जनवरी सत्र की परीक्षा के लिए 600 छात्रों का प्रवेश पत्र गलत फोटो होने की वजह से रोक दिया है। ऑनलाइन आवेदन पत्र में सॉफ्टवेयर के माध्यम से फोटो और हस्ताक्षर मिलान में यह गड़बड़ी पकड़ी गई है। ज्यादातर छात्रों के फोटो एक-दूसरे से काफी हद तक मिलते-जुलते मिले हैं और फोटोशॉप के जरिये उनमें गड़बड़ी की गई है।
विज्ञापन


एनटीए के महानिदेशक विनीत जोशी ने बताया कि इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए जेईई मेन व मेडिकल में दाखिले के लिए नीट परीक्षा को फर्जी अभ्यर्थियों से बचाने के मकसद से सॉफ्टवेयर से पहली बार फोटो व हस्ताक्षर का मिलान किया गया है। इसी सॉफ्टवेयर ने छात्रों की इस धोखाधड़ी को पकड़ा है।
विज्ञापन


एनटीए ने 25 तक मांगा जवाब
एनटीए ने छात्रों को ई-मेल से 25 जनवरी तक अपनी सच्चाई का सबूत पेश करने को कहा है। यदि छात्र अपनी सच्चाई साबित कर देते हैं, तो उन्हें जनवरी सत्र की परीक्षा में ही शामिल होने का मौका मिलेगा। छात्रों से पूछा गया है कि सच्चाई पेश न कर पाने पर क्यों न उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed