NCET 2024: नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की अंतिम उत्तर कुंजी जारी; डाउनलोड करने के लिए ये रहा लिंक
NTA NCET Answer Key 2024: एनटीए ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे इसकी मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NCET Answer Key 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की फाइनल उत्तर कुंजी (NTA NCET Final Answer Key 2024) जारी कर दी है। एजेंसी ने प्रोविजनल उत्तर कुंजी को मिली चुनौतियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ncet.samarth.ac.in. पर जाकर एनसीईटी फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं ।
एनसीईटी के बारे में
शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए एनसीईटी परीक्षा का आयोजन 10 जुलाई, 2024 को किया गया था। इसके माध्यम से IIT, NIT, RIE और सरकारी कॉलेजों सहित चयनित केंद्रीय/राज्य विश्वविद्यालयों/संस्थानों में 4 वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (ITEP) में प्रवेश दिया जाता है।
इसमें कुल 66 विषय शामिल हैं जिनमें 38 भाषाएं, 26 डोमेन विषय, एक सामान्य परीक्षा और एक शिक्षण योग्यता परीक्षा शामिल है। प्रत्येक उम्मीदवार को कुल 7 विषय देने होते हैं, जिसमें 2 भाषाएं, 3 डोमेन विषय, 1 सामान्य परीक्षा और 1 शिक्षण योग्यता परीक्षा शामिल है।
30 जुलाई को जारी हुई थी अनंतिम उत्तर कुंजी
इससे पहले एनटीए ने एनसीईटी परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी, जोकि 30 जुलाई को वेबसाइट पर अपलोड की गई थी। एजेंसी ने उत्तर कुंजी के साथ-साथ प्रश्नपत्र और रिकॉर्ड किए गए उत्तर भी जारी किए थे। जो उम्मीदवार इसमें दिए जवाबों से संतुष्ट नहीं थे, उन्हें आपत्ति दर्ज कराने के लिए 31 जुलाई तक का समय दिया गया था।
उत्तर कुंजी को चुनौती देने के इच्छुक उम्मीदवारों को चुनौती दिए गए प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये का गैर-वापसीयोग्य प्रसंस्करण शुल्क देना था। प्राप्त चुनौतियों की समीक्षा के बाद एजेंसी ने अब अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है।
ऐसे डाउनलोड करें एनसीईटी की अंतिम उत्तर कुंजी
- आधिकारिक वेबसाइट ncet.samarth.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, NCET 2024 अंतिम उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- अंतिम उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X