फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA has released CUET PG 2024 admit card for March 16 exam at pgcuet.samarth.ac.in; Link here to download

CUET PG 2024: एनटीए ने जारी किया 16 मार्च की सीयूईटी पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड, इस लिंक से होगा डाउनलोड

Wed, 13 Mar 2024 09:16 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 13 Mar 2024 09:16 AM IST
सार

CUET PG 2024: एनटीए ने 14 और 15 मार्च की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने के बाद, आज 16 मार्च को आयोजित होने वाली सीयूईटी-पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है। संबंधित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
NTA has released CUET PG 2024 admit card for March 16 exam at pgcuet.samarth.ac.in; Link here to download
सीयूईटी-पीजी एडमिट कार्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CUET PG 2024 Admit Card Download: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 16 मार्च को होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-पोस्टग्रेजुएट (CUET PG 2024) परीक्षा के लिए भी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस दिन आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले है, वे आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


संबंधित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके 16 मार्च को आयोजित होने वाली सीयूईटी पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

CUET PG Admit Card 2024: बाकी तिथियों की परीक्षाओं के लिए कब आएगा एडमिट कार्ड?

16 मार्च से बाद की तिथियों में निर्धारित परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा। एनटीए समय पर इस बात की जानकारी देगा। एनटीए ने बताया, "उन उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र बाद में जारी किया जाएगा, जिनकी परीक्षाएं 16 मार्च 2024 के बाद की तारीखों में निर्धारित हैं, उन्हें भी अपडेट किया जाएगा।"

एनटीए सीयूईटी पीजी 2024 को तीन पालियों में आयोजित कर रहा है। पहली पाली सुबह 9 बजे से 10:45 बजे तक, दूसरी दोपहर 12:45 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4:30 बजे से शाम 6:15 बजे तक आयोजित की जा रही है।

How to Download CUET PG 2024 Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'डाउनलोड एडमिट कार्ड' टैब पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  • सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2024 प्रदर्शित किया जाएगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed