लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   Education ›   NTA has declared the CSIR NET Result 2022 today on October 29 at csirnet.nta.nic.in

CSIR NET 2022 Result: सीएसआईआर नेट का परिणाम घोषित, यहां जानें कैसे चेक करें

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 29 Oct 2022 12:44 PM IST
सार

CSIR NET Result 2022: सीएसआईआर नेट की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर स्कोर कार्ड डाउनलोड करने का लिंक सक्रिय कर दिया गया है।

NTA has declared the CSIR NET Result 2022 today on October 29 at csirnet.nta.nic.in
सीएसआईआर नेट-जेआरएफ परीक्षा 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NTA CSIR NET 2022 Result: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार, 29 अक्तूबर को सीएसआईआर नेट परिणाम 2022 घोषित कर दिया है। सीएसआईआर नेट की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर स्कोर कार्ड डाउनलोड करने का लिंक सक्रिय कर दिया गया है। सीएसआईआर नेट परिणाम 2022 स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल्स यानी एनरोलमेंट नंबर, जन्म तिथि, रजिस्ट्रेशन आईडी एवं पासवर्ड आदि की जरूरत रहती है।

परीक्षा के लिए अपने संबंधित स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन संख्या और जन्म की तारीख आदि विवरण दर्ज करने होंगे। डिवाइस पर सीएसआईआर नेट स्कोर कार्ड 2022 डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को उस पर सूचीबद्ध सभी विवरणों को ध्यान से देखना चाहिए, जैसे नाम, रोल नंबर, योग्यता स्थिति, प्रतिशतता, विषय, रैंक और प्राप्त कुल अंक इत्यादि।

CSIR NET Result 2022 अब आगे क्या?

अब, सीएसआईआर नेट परिणाम 2022 की घोषणा के बाद, सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन दौर के लिए उपस्थित होना होगा। इसके आयोजन की तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी। 

CSIR NET Result 2022 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

परीक्षा के स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे उल्लेखित चरणबद्ध प्रक्रिया का अनुसरण करना चाहिए।
  1. सबसे पहले उममीदवार सीएसआईआर नेट की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आप एक नए लॉग इन पेज पर पहुंच जाएंगे।
  4. अपना वैध लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें जैसे कि आवेदन संख्या और जन्म तिथि।
  5. सभी विवरण जमा करें। स्क्रीन पर स्कोर कार्ड दिखाई देगा।
  6. सभी स्कोर कार्ड विवरण जांचें और इसे अपने डिवाइस पर डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्रिंट करें।
  7. परीक्षा के लिए स्कोर कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक csirnet.nta.nic.in पर दिया गया है।

संबंधित खबर अंग्रेजी में पढ़ने के लिए Results.AmarUjala.Com पर क्लिक करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed