{"_id":"60460c858ebc3e592071d74b","slug":"nta-gpat-answer-key-2021-released-here-s-how-to-raise-objections","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPAT: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट की उत्तर कुंजी जारी, 15 मार्च को आएगा रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
GPAT: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट की उत्तर कुंजी जारी, 15 मार्च को आएगा रिजल्ट
Mon, 08 Mar 2021 05:15 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 08 Mar 2021 05:15 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जीपीएटी उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट gpat.nta.nic.in पर जारी की गई है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए आधिकारिक वेबसाइट से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर बोर्ड: कश्मीर डिविजन का 12वीं का रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
विज्ञापन
9 मार्च तक दर्ज कराएं आपत्ति
ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) की उत्तर कुंजी को अभ्यर्थी चैलेंज भी कर सकते हैं। अभ्यर्थी उत्तर कुंजी के प्रश्नों के उत्तर को चैलेंज आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 9 मार्च तक कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी के प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 1000 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। बता दें कि यह परीक्षा इसी साल 27 फरवरी को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-राजस्थान विश्वविद्यालय: 15 अप्रैल से शुरू होंगी परीक्षाएं, 2 घंटे का होगा एग्जाम
ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट कंप्यूटर आधारित परीक्षा है। जिसका आयोजन एम फार्मा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होता है। यह परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित हुई थी। परीक्षा की अवधि तीन घंटे की थी और कुल प्रश्नों की संख्या 125 थी।
15 मार्च को जारी होगा रिजल्ट
ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट का रिजल्ट 15 मार्च को जारी होगा। परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा।
ऐसे डाउनलोड करें GPAT आंसर की 2021
-सबसे पहले जीपीएटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-जीपीएटी की आधिकारिक वेबसाइट ntagpat.nic.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको उत्तर कुंजी का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपकी उत्तर कुंजी खुल जाएगी जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X