{"_id":"6045c9148ebc3e592368f4ef","slug":"jkbose-class-12-annual-result-declared-here-s-direct-link","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर बोर्ड: कश्मीर डिविजन का 12वीं का रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
जम्मू-कश्मीर बोर्ड: कश्मीर डिविजन का 12वीं का रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
Mon, 08 Mar 2021 12:25 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:25 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर डिविजन का बारहवीं का रिजल्ट जारी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
JKBOSE: जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने कश्मीर डिविजन का बारहवीं कक्षा का वार्षिक रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने कश्मीर डिविजन की बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं दी हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.ac.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
आधिकारिक वेबसाइट
jkbose.ac.in
अभ्यर्थियों को कश्मीर डिविजन के बारहवीं कक्षा के वार्षिक रिजल्ट के लिए अपना रोल नंबर और अन्य विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज करने होंगे।
इसे भी पढ़ें-राजस्थान विश्वविद्यालय: 15 अप्रैल से शुरू होंगी परीक्षाएं, 2 घंटे का होगा एग्जाम
विज्ञापन
ऐसे चेक करें JKBOSE बारहवीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले जम्मू-कश्मीर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.ac.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रोल नंबर सबमिट करना होगा।
-इसके बाद आपका बारहवीं कक्षा का रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : यहां जानिए कब और क्यों से लेकर थीम और इतिहास तक की कहानी
विज्ञापन
कश्मीर डिविजन की बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं पिछले साल 12 नवंबर से शुरू हुई थी। बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए किया गया था। बोर्ड परीक्षा 626 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बोर्ड पहले ही जम्मू डिविजन के लिए बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर चुका है। जम्मू डिविजन के लिए बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 19 फरवरी को जारी हुआ था।
कमेंट
कमेंट X