फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA Entrance Exam Schedule for IGNOU OPENMAT BEd 2020 Admission Application Form

IGNOU MBA & B.Ed Admission 2020: नहीं शुरू हुए आवेदन, एनटीए ने बदला शेड्यूल

Mon, 03 Feb 2020 05:56 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Mon, 03 Feb 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
NTA Entrance Exam Schedule for IGNOU OPENMAT BEd 2020 Admission Application Form
एनटीए वेबसाइट - फोटो : NTA
IGNOU MBA and B.Ed Entrance Exam 2020: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU - Indira Gandhi National Open University) के एमबीए व बीएड पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं की गई है। ये परीक्षा आयोजित करने वाली राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA - National Testing Agency) ने इसके लिए नया शेड्यूल जारी किया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एनटीए के पुराने शेड्यूल के अनुसार इग्नू बीएड व ओपनमैट 2020 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 31 जनवरी 2020 से शुरू होनी थी। लेकिन बिना पूर्व सूचना के इसमें बदलाव कर दिया गया।
विज्ञापन


नए शेड्यूल में भी एनटीए ने अबतक इग्नू ओपनमैट व बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन व परीक्षा समेत अन्य जरूरी तारीखों की घोषणा नहीं की है। सिर्फ इतना लिखा है कि इसके बारे में बाद में सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा होती है। मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा का नाम है इग्नू ओपनमैट (IGNOU OPENMAT) और बीएड के लिए होने वाली परीक्षा का नाम है इग्नू बीएड (IGNOU B.Ed)। ये दोनों परीक्षाएं एनटीए द्वारा ही कराई जाती हैं। 


लाखों अभ्यर्थियों को 2020 के लिए दोनों प्रवेश परीक्षाओं का इंतजार है। 

IGNOU OPENMAT 2020
  • इग्नू ओपनमैट कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। पिछले साल तक ये परीक्षा साल में दो बार होती थी। 
  • कोई भी स्नातक जिसने 50 फीसदी अंक (सामान्य श्रेणी) या 45 फीसदी अंक (आरक्षित श्रेणी) के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की हो, ओपनमैट में शामिल हो सकता है।
IGNOU B.Ed 2020
  • कोई भी उम्मीदवार जिसने 50 फीसदी अंक के साथ स्नातक या परास्नातक किया हो, इस परीक्षा में शामिल हो सकता है।
  • प्रारंभिक शिक्षा में प्रशिक्षित शिक्षक और एनसीटीई से मान्यता प्राप्त शिक्षण कार्यक्रम कर चुके शिक्षक भी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एनटीए द्वारा जारी संशोधित शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed