{"_id":"5e38118a8ebc3e4b2a05e76d","slug":"nta-entrance-exam-schedule-for-ignou-openmat-bed-2020-admission-application-form","type":"story","status":"publish","title_hn":"IGNOU MBA & B.Ed Admission 2020: नहीं शुरू हुए आवेदन, एनटीए ने बदला शेड्यूल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
IGNOU MBA & B.Ed Admission 2020: नहीं शुरू हुए आवेदन, एनटीए ने बदला शेड्यूल
Mon, 03 Feb 2020 05:56 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Mon, 03 Feb 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
एनटीए वेबसाइट
- फोटो : NTA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
IGNOU MBA and B.Ed Entrance Exam 2020: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU - Indira Gandhi National Open University) के एमबीए व बीएड पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं की गई है। ये परीक्षा आयोजित करने वाली राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA - National Testing Agency) ने इसके लिए नया शेड्यूल जारी किया है।
गौरतलब है कि एनटीए के पुराने शेड्यूल के अनुसार इग्नू बीएड व ओपनमैट 2020 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 31 जनवरी 2020 से शुरू होनी थी। लेकिन बिना पूर्व सूचना के इसमें बदलाव कर दिया गया।
नए शेड्यूल में भी एनटीए ने अबतक इग्नू ओपनमैट व बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन व परीक्षा समेत अन्य जरूरी तारीखों की घोषणा नहीं की है। सिर्फ इतना लिखा है कि इसके बारे में बाद में सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
यह राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा होती है। मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा का नाम है इग्नू ओपनमैट (IGNOU OPENMAT) और बीएड के लिए होने वाली परीक्षा का नाम है इग्नू बीएड (IGNOU B.Ed)। ये दोनों परीक्षाएं एनटीए द्वारा ही कराई जाती हैं।
लाखों अभ्यर्थियों को 2020 के लिए दोनों प्रवेश परीक्षाओं का इंतजार है।
IGNOU OPENMAT 2020

- इग्नू ओपनमैट कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। पिछले साल तक ये परीक्षा साल में दो बार होती थी।
- कोई भी स्नातक जिसने 50 फीसदी अंक (सामान्य श्रेणी) या 45 फीसदी अंक (आरक्षित श्रेणी) के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की हो, ओपनमैट में शामिल हो सकता है।
- कोई भी उम्मीदवार जिसने 50 फीसदी अंक के साथ स्नातक या परास्नातक किया हो, इस परीक्षा में शामिल हो सकता है।
- प्रारंभिक शिक्षा में प्रशिक्षित शिक्षक और एनसीटीई से मान्यता प्राप्त शिक्षण कार्यक्रम कर चुके शिक्षक भी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X