फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA DUET PG 2021 DU Entrance Exam 2021 Result Out, Know How to Download Your Score Card

NTA DUET PG 2021: डीयू प्रवेश परीक्षा 2021 का परिणाम जारी, जानें कैसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड

Wed, 03 Nov 2021 06:39 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 03 Nov 2021 06:39 PM IST
सार

NTA DUET PG 2021: इससे पहले एनटीए द्वारा उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई थी। यह सुविधा 13 अक्तूबर से लेकर 21 अक्तूबर 2021 तक दी गई थी। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद इन परिणामों को जारी किया गया है।

विज्ञापन
NTA DUET PG 2021 DU Entrance Exam 2021 Result Out, Know How to Download Your Score Card
NTA DUET PG 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (डीयूईटी) 2021 के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए हुई परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। एनटीए द्वारा स्नातकोत्तर के 34 पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। यह परिणाम आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले एनटीए द्वारा उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई थी। यह सुविधा 13 अक्तूबर से लेकर 21 अक्तूबर 2021 तक दी गई थी। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद इन परिणामों को जारी किया गया है। देशभर के विभिन्न परीक्षा सेंटरों पर 26 सितंबर से लेकर 1 अक्तूबर 2021 तक इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रुप में ली गई थी। परीक्षा में बहुवैकल्पिक सवाल पूछे गए थे।   
विज्ञापन


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी किए गए 34 पाठ्यक्रमों में एमए इंग्लिश, बोटनी, फ्रेंच, इतिहास, इटालियन शिक्षा, एमएससी इन जूलॉजी, माइक्रोबॉयोलॉजी और अन्य विषय शामिल हैं। उम्मीदवार किसी भी समस्या के समाधान के लिए duet@nta.c.in पर संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के हेल्प डेस्क 011-40759000 पर भी संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनटीए डीयूईटी 2021 के स्कोरकार्ड को कैसे डाउनलोड करें?

उममीदवार नीचे दिए गए आसान निर्देशों का पालन कर के अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे DUET scorecard link पर क्लिक करें।
3. अब registration details के लिंक पर क्लिक करें। 
4. मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल क्रमांक और जन्मतिथि को भरें, और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
5. आपका स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर होगा। 
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट निकलवा लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed