DPIIT Examiner: एनटीए डीपीआईआईटी परीक्षक का एडमिट कार्ड जारी, 21 दिसंबर को होगी परीक्षा; यहां से करें डाउनलोड
NTA DPIIT Examiner Admit Card 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने एनटीए डीपीआईआईटी परीक्षक एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। संबंधित उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NTA DPIIT Examiner Admit Card 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने एनटीए डीपीआईआईटी परीक्षक एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। पेटेंट और डिजाइन परीक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
21 दिसंबर को होगी परीक्षा
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, पेटेंट कार्यालय में डीआर कोटा के तहत 553 रिक्तियों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 21 दिसंबर, 2023 को देश भर के 103 शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 89657 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी 26 दिसंबर या 27 दिसंबर, 2023 को जारी की जाएगी। प्रारंभिक परिणाम जनवरी 2024 के पहले सप्ताह तक वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
इनकी मदद से डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड
उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
ऐसे करें डाउनलोड
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध एनटीए डीपीआईआईटी एग्जामिनर एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें।
- इसकी एक हार्ड कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X