फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA denies reports of CUET-UG question paper leak in Kanpur, says case of wrong distribution of test paper at

CUET UG 2024: कानपुर में सीयूईटी-यूजी प्रश्न पत्र लीक की खबरों से एनटीए ने किया इनकार, पूरा विवरण यहां पढ़ें

Sat, 18 May 2024 11:03 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 18 May 2024 11:03 AM IST
सार

CUET UG 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने शुक्रवार को कानपुर में स्नातक प्रवेश के लिए चल रही सीयूईटी यूजी परीक्षा के दौरान 'पेपर लीक' के आरोपों से इनकार किया है। क्या है पूरा मामला यहां विस्तार से पढ़ें।

विज्ञापन
NTA denies reports of CUET-UG question paper leak in Kanpur, says case of wrong distribution of test paper at
CUET UG 2024 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

CUET UG 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार को कानपुर में स्नातक प्रवेश या सीयूईटी यूजी के लिए चल रही सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के दौरान 'पेपर लीक' के आरोपों से इनकार किया, और कहा कि एक केंद्र में गलत प्रश्न पत्र वितरित किए गए थे। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) 29 मई को प्रभावित 220 छात्रों की परीक्षा फिर से आयोजित करेगा।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को एक परीक्षा केंद्र पर पेपर लीक होने का आरोप लगा। हालांकि, परीक्षण एजेंसी ने कहा कि यह प्रश्नपत्रों के गलत वितरण का मामला है।
विज्ञापन


एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "कोई पेपर लीक नहीं हुआ था, गुरुवार को कानपुर के एक केंद्र में जनरल टेस्ट परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षकों ने गलती से हिंदी माध्यम के छात्रों को अंग्रेजी माध्यम का प्रश्न पत्र वितरित कर दिया। एनटीए 29 मई को 220 से अधिक प्रभावित छात्रों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करेगा।"  
विज्ञापन
विज्ञापन


एनटीए 29 मई को दिल्ली परीक्षा केंद्रों के लिए सीयूईटी यूजी परीक्षा भी आयोजित करेगा, क्योंकि 15 मई की परीक्षा अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए एक रात पहले स्थगित कर दी गई थी।

सीयूईटी यूजी परीक्षा टेस्ट के पहले दिन 75% उपस्थिति रही, और वहीं दूसरे दिन 79% उपस्थिति रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed