फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA Declares SWAYAM July CBT Semester Result 2025, PBT result is in process, Check here

SWAYAM July 2025 Result: स्वयं जुलाई सेमेस्टर सीबीटी परीक्षा के नतीजे घोषित, पीबीटी का रिजल्ट प्रक्रिया में

Mon, 12 Jan 2026 03:57 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 12 Jan 2026 03:57 PM IST
सार

NTA SWAYAM July 2025 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्वयं जुलाई सेमेस्टर सीबीटी परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 82.93 प्रतिशत उम्मीदवार शामिल हुए थे। वहीं, स्वयं पीबीटी परीक्षा 2025 का रिजल्ट अभी प्रक्रिया में है और बाद में अलग से घोषित किया जाएगा।
 

विज्ञापन
NTA Declares SWAYAM July CBT Semester Result 2025, PBT result is in process, Check here
Swayam July 2025 Semester Result - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NTA SWAYAM July Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्वयं (Study Webs of Active Learning for Young Aspiring Minds- SWAYAM) जुलाई सेमेस्टर सीबीटी परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


एनटीए के अनुसार, स्वयं जुलाई सेशन 2025 की सीबीटी परीक्षा में कुल 82.93 प्रतिशत उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर की मदद से लॉग इन करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

स्वयं पीबीटी परीक्षा का रिजल्ट प्रक्रिया में

आधिकारिक नोटिस में एनटीए ने यह भी बताया है कि स्वयं पीबीटी परीक्षा 2025, जो हाइब्रिड मोड (सीबीटी + पेपर-पेन मोड) में आयोजित की गई थी, उसका रिजल्ट अभी प्रक्रिया में है। यह रिजल्ट आने वाले समय में घोषित किया जाएगा और इसे अलग से जारी किया जाएगा।

दिसंबर में हुई थी परीक्षा

एनटीए ने स्वयं जुलाई परीक्षा 2025 का आयोजन देश के 123 शहरों के 210 परीक्षा केंद्रों पर किया था। यह परीक्षा कुल 647 विषयों (पेपर) के लिए आयोजित की गई थी। स्वयं जुलाई सेमेस्टर परीक्षा 11, 12, 13, 14, 15 और 16 दिसंबर 2025 को संपन्न हुई थी।

विज्ञापन

स्वयं जुलाई सीबीटी और पीबीटी परीक्षा के आंकड़े

  • सीबीटी मोड: 578 पेपर, 1,35,907 उम्मीदवार पंजीकृत, 1,12,769 उम्मीदवार उपस्थित
  • हाइब्रिड मोड (CBT + पेपर-पेन): 69 पेपर, 6,297 उम्मीदवार पंजीकृत, 5,174 उम्मीदवार उपस्थित
  • कुल: 647 पेपर, 1,42,204 उम्मीदवार पंजीकृत, 1,17,943 उम्मीदवार उपस्थित


इसके अलावा, एनटीए ने स्वयं जनवरी सेमेस्टर परीक्षा 2026 की तारीखों की भी घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 17, 18, 19, 20 और 21 जून 2026 को हाइब्रिड मोड में आयोजित की जाएगी। किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक समस्या से निपटने के लिए 22 और 23 जून को आरक्षित रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed