फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AIAPGET 2026 Provisional Answer Key Out, Check Objection Deadline and Process

एआईएपीजीईटी एग्जाम: आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा की उत्तरकुंजी हुई जारी, कितना लगेगा आपत्ति शुल्क? जानें तरीका

Fri, 04 Sep 2026 12:04 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 04 Sep 2026 12:04 PM IST
सार

एनटीए ने अखिल भारतीय आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा की प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक उत्तरों पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
 

विज्ञापन
AIAPGET 2026 Provisional Answer Key Out, Check Objection Deadline and Process
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Magnific

विस्तार

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने एआईएपीजीईटी 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की और प्रश्न पत्र देख सकते हैं। अगर किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो उम्मीदवार उसे चुनौती भी दे सकते हैं।
विज्ञापन


आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख 5 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे है। इसी समय तक उम्मीदवारों को आपत्ति शुल्क भी जमा करना होगा।

22 अगस्त और 1 सितंबर को हुई परीक्षा

एनटीए ने एआईएपीजीईटी 2026 की परीक्षा 22 अगस्त को देशभर के 104 शहरों के करीब 205 परीक्षा केंद्रों पर कराई। इसमें लगभग 51,482 उम्मीदवार शामिल हुए। इसके अलावा 1 सितंबर को राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर वूमेन, जयपुर में 49 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन

प्रति प्रश्न पर कितना लगेगा आपत्ति शुल्क?

एनटीए ने प्रोविजनल आंसर की के साथ प्रश्न पत्र और रिकॉर्ड किए गए रिस्पॉन्स भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए हैं। जिन उम्मीदवारों को किसी उत्तर पर आपत्ति है, वे केवल ऑनलाइन माध्यम से चुनौती दे सकते हैं। इसके लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये का नॉन-रिफंडेबल शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवार प्रोसेसिंग फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं। फीस जमा किए बिना किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। फीस भुगतान का कोई दूसरा तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विशेषज्ञों की जांच के बाद होगी अंतिम उत्तरकुंजी

उम्मीदवारों की आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों की टीम करेगी। अगर किसी आपत्ति को सही पाया जाता है, तो उत्तरकुंजी में जरूरी बदलाव किए जाएंगे और इसका लाभ सभी उम्मीदवारों को मिलेगा। अंतिम उत्तरकुंजी के आधार पर ही रिजल्ट तैयार किया जाएगा। उम्मीदवारों को उनकी आपत्ति स्वीकार या खारिज होने की अलग से जानकारी नहीं दी जाएगी। 5 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे के बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं होगी।

कैसे दर्ज कराएं आपत्ति?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/aiapget/ पर जाएं।
  • होम पेज पर AIAPGET 2026 Answer Key Challenge लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर दिखाई गई प्रोविजनल आंसर की और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स देखें।
  • जिस प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, उसे चुनें और सही उत्तर के बारे में अपनी चुनौती दर्ज करें।
  • निर्धारित प्रति प्रश्न प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करें।
  • फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से करें।
  • आपत्ति जमा करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड या सेव कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed