{"_id":"637e192be7a8fc6e1b098364","slug":"nta-declared-duet-bed-result-2022-steps-to-download-scorecard-at-nta-ac-in-sarkari-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU BEd ET Result 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय बीएड दाखिला परीक्षा का रिजल्ट जारी, एनटीए ने अपलोड किए स्कोर कार्ड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU BEd ET Result 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय बीएड दाखिला परीक्षा का रिजल्ट जारी, एनटीए ने अपलोड किए स्कोर कार्ड
Wed, 23 Nov 2022 06:33 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Wed, 23 Nov 2022 06:33 PM IST
सार
DU BEd ET Result 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने दिल्ली विश्वविद्यालय में बीएड दाखिलों के लिए प्रवेश परीक्षा (DUET BEd)-2022 का परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
DU BEd ET Result 2022
- फोटो : social media
विस्तार
DU BEd ET Result 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने दिल्ली विश्वविद्यालय में बीएड दाखिलों के लिए प्रवेश परीक्षा (DUET BEd)-2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा क्रमशः 17, 18, 19, 20 और 21 अक्तूबर, 2022 को पूरे भारत में 28 शहरों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की थी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) शामिल थे। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- nta.ac.in और ntaexam2022.cbtexam.in/ पर से रिजल्ट, स्कोर कार्ड और अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया कि बीएड प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए चैलेंज विंडो को 09 नवंबर, 2022 से 11 नवंबर, 2022 तक लाइव किया गया। अब बीएड दाखिला परीक्षा का रिजल्ट, स्कोर कार्ड जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही अंतिम उत्तर कुंजी यानी फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट और ntaexam2022.cbtexam.in/ पर लॉग इन कर सकते हैं। यहां वे अपना स्कोर कार्ड देख, डाउनलोड और प्रिंट आउट कर सकते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय में बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम पर किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्पडेस्क को 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को Duet@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X