फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA CSIR UGC NET December 2025 E-Certificates out at csirnet.nta.nic.in; Link here to download

CSIR UGC NET December 2025: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर का ई-प्रमाणपत्र जारी, योग्य अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 06 May 2026 08:08 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 06 May 2026 08:08 PM IST
सार

NTA CSIR UGC NET December 2025 Certificate: एनटीए ने सीएसआईआर यूजीसी नेट दिंसबर 2025 का प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी अपना ई-प्रमाणपत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
NTA CSIR UGC NET December 2025 E-Certificates out at csirnet.nta.nic.in; Link here to download
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

CSIR UGC NET December 2025 Certificate: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने सीएसआईआर यूजीसी नेट दिंसबर 2025 सत्र की परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के ई-सर्टिफिकेट जारी कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे और सफल घोषित किए गए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर अपना ई-प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवार अपना डिजिटल सर्टिफिकेट, अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके लॉग इन करके डाउनलोड कर सकते हैं। भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लेने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें अपना सर्टिफिकेट

  • सबसे पहले सीएसआईआर यूजीसी नेट कीआधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • "Download CSIR NET E-certificate" लिंक पर क्लिक करें।
  • ज़रूरी जानकारी डालें: रोल/एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन।
  • परीक्षा सत्र (दिसंबर 2025) चुनें।
  • पीडीएफ सेव करने के लिए डाउनलोड पर क्लिक करें।


यदि किसी अभ्यर्थी को अपना प्रमाण पत्र डाउनलोड करने में किसी भी कठिनाई या परेशानी का सामना कर पड़ता है तो वह एनटीए से हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकता है। ऐसी स्थिति में अभ्यर्थी csirnet@nta.ac.in या csircertificate@nta.ac.in पर मेल कर सकते हैं। अधिक नवीनतम अपडेट्स के लिए, उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
 

कब हुई थी परीक्षा?

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सत्र की परीक्षा 2,12,522 अभ्यर्थियों के लिए 18 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई। परीक्षा 5 विषयों के लिए सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी।

सीएसआईआर सर्टिफिकेट के क्या फायदे हैं?

सीएसआईआर नेट सर्टिफिकेट से पढ़ाई और करियर के कई फायदे मिलते हैं:

  • आर्थिक मदद के साथ जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए योग्यता।
  • यूजीसी से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी में लेक्चरर/असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की योग्यता।
  • विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्रों में एक सर्टिफाइड रिसर्चर के तौर पर पहचान।
  • जाने-माने संस्थानों में पीएचडी प्रोग्राम के लिए अप्लाई करने का मौका।
  • पढ़ाई से जुड़ी प्रोफाइल और रिसर्च की विश्वसनीयता को बेहतर बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed