NCET Result 2023: नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
NCET Exam Result 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एनसीईटी 2023 परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार अपना स्कोर आधिकारिक वेबसाइट - ncet.samarth.ac.in पर देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NCET Exam Result 2023 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट - ncet.samarth.ac.in पर देख सकते हैं। एनसीईटी 2023 परिणाम देखने के लिए आपको सबसे पहले अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड की सहायता से लॉग इन करना होगा।
शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 09 अगस्त 2023 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक, 16004 उम्मीदवारों ने देश भर के 127 शहरों और 13 माध्यमों में नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET 2023) की परीक्षा में शामिल हुए थे। एनसीईटी 2023 में आईआईटी, एनआईटी, आरआईई और सरकारी कॉलेजों सहित कुल 42 केंद्रीय/राज्य विश्वविद्यालय/संस्थानों ने भाग लिया था।
इन भाषाओं में था प्रश्न पत्र
कंप्यूटर आधारित एनसीईटी 2023 परीक्षा 127 शहरों में आयोजित की गई थी। परीक्षा असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, उड़िया, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की गई थी। एनसीईटी 2023 प्रश्न पत्र चार खंडों में विभाजित था। पहले खंड में, उम्मीदवारों को 33 विभिन्न भाषाओं में से दो भाषाओं का चयन करना था। प्रत्येक चुनी गई भाषा में 20 प्रश्न थे। परीक्षा के बाद उत्तर कुंजी 14 अगस्त को जारी की गई थी। आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2023 तक थी।
NCET Result ऐसे करें चेक
-
एनटीए एनसीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ncet.samarth.ac.in पर जाएं।
-
साइन इन लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा।
-
आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
-
परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
-
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
NCET क्या है?
नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी) शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए आईआईटी, एनआईटी, आरआईई और सरकारी कॉलेजों सहित चयनित केंद्रीय/राज्य विश्वविद्यालयों/संस्थानों में 04-वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।
कमेंट
कमेंट X