फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA AIAPGET 2023 Result Released At aiapget.nta.nic.in candidates can now check

NTA AIAPGET 2023: ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी, इस तरह कर सकते हैं चेक

Sat, 19 Aug 2023 04:11 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 19 Aug 2023 04:11 PM IST
सार

AIAPGET 2023 Result: एनटीए ने ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा 13, जुलाई को हुई थी, जिसके बाद 5 अगस्त को इसकी उत्तर कुंजी जारी कर दी थी। अब उम्मीदवार अपना रिजल्ट भी चेक कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
NTA AIAPGET 2023 Result Released At aiapget.nta.nic.in candidates can now check
AIAPGET: अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

AIAPGET 2023 Result: ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) का रिजल्ट आ गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्कोरकार्ड के साथ एआईएपीजीईटी 2023 का रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया है। उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड और रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट - aiapget.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। AIAPGET 2023 की परीक्षा 13 जुलाई को हुई थी। 

विज्ञापन

उत्तर कुंजी को मिली थी 3,537 चुनौतियां

13 जुलाई को हुई परीक्षा के बाद एनटीए ने 5 अगस्त को प्रश्न पत्र और रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाओं के साथ उत्तर कुंजी जारी की थी। उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 7 अगस्त तक का समय दिया गया था। एनटीए द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, उत्तर कुंजी को 3,537 चुनौतियां प्राप्त हुईं, जिनमें से 173 यूनिक थीं। NTA को अभी अंतिम उत्तर कुंजी जारी करना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष कार्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश 

AIAPGET के माध्यम से आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जाता है। AIAPGET 2023 के रिजल्ट के आधार पर, उम्मीदवारों को पीजी आयुष कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। एआईएपीजीईटी 2023 कट-ऑफ से ऊपर स्कोर करने वाले उम्मीदवार सभी आयुष कॉलेजों के लिए आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी चिकित्सा प्रणाली में एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में देश भर के संस्थान और विश्वविद्यालय और डीम्ड विश्वविद्यालय अखिल भारतीय  (open/other states) और राज्य कोटा सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड

  • आधिकारिक वेबसाइट - aiapget.nta.nic.in पर जाएं।
  • नए सेक्शन में AIAPGET रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • AIAPGET 2023 परिणाम स्कोरकार्ड डाउनलोड विंडो, अगली विंडो पर खुलकर आएगी।
  • DDMMYYYY प्रारूप में जन्म तिथि और आवेदन संख्या सहित क्रेडेंशियल डालें।
  • रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।

अधिक जानकाकरी के लिए आप संबंधित विश्वविद्यालयों के संपर्क में बने रहें

उम्मीदवारों के एनटीए एआईएपीजीईटी परिणाम 2023 उन विश्वविद्यालयों के साथ भी साझा किए गए हैं जहां उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। एनटीए ने कहा कि उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए संबंधित विश्वविद्यालयों और संस्थानों के संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed