जेईई मेन 2021: शिक्षा मंत्री ने कहा- एनटीए को दी गई सत्र 3 व 4 के बीच चार हफ्ते का अंतराल रखने की सलाह
- राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) को जेईई (मुख्य) 2021 परीक्षा के सत्र 3 और सत्र 4 के बीच चार सप्ताह का अंतराल प्रदान करने की सलाह दी गई है। इस बात की जानकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) को जेईई (मुख्य) 2021 परीक्षा के सत्र 3 और सत्र 4 के बीच चार सप्ताह का अंतराल प्रदान करने की सलाह दी गई है। इस बात की जानकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी है। उन्होंने कहा कि जेईई मेन 2021 सत्र चार की परीक्षा अब 26, 27 और 31 अगस्त एवं 1 सितंबर व 2 सितंबर को आयोजित की जाएगी।
National Testing Agency has been advised to provide a gap of 4 weeks between session 3 & session 4 of the JEE(Main) 2021 Exam. The JEE (Main) 2021 session 4 will now be held on 26th, 27th & 31st August, and on 1st and 2nd September 2021: Education Minister Dharmendra Pradhan pic.twitter.com/Ze8cTfkejL
— ANI (@ANI) July 15, 2021विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि छात्रों की लगातार मांग को देखते हुए एनटीए को यह सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि जेईई मेन के उम्मीदवारों को अपने प्रदर्शन को अधिकतम करने में सक्षम बनाने के लिए एनटीए के डीजी को जेईई मेन 2021 परीक्षा के सत्र 3 और सत्र 4 के बीच चार सप्ताह का अंतराल प्रदान करने की सलाह दी गई है।
Accordingly, the JEE(Main) 2021 session 4 will now be held on 26th, 27th & 31st August, and on 1st and 2nd September, 2021. A total of 7.32 lakh candidates have already registered for JEE(Main) 2021 session 4.
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) July 15, 2021
शिक्षा मंत्री ने बताया कि जेईई मेन 2021 परीक्षा के चौथे सत्र के लिए कुल 7.32 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने कहा कि जेईई (मुख्य) सत्र 4 के लिए पंजीकरण अभी भी जारी है और पंजीकरण की तारीखों को 20 जुलाई तक आगे बढ़ाया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X