यह कैसी व्यवस्था : इंजीनियरिंग छात्रों को साल में चार मौकें, मेडिकल छात्रों को केवल एक अवसर
- 1 अगस्त को आयोजित होगी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट 2021)
- 27 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच होगा जेईई मेन के अप्रैल सत्र की परीक्षा का आयोजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा 1 अगस्त को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट 2021) और 27 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच अप्रैल सत्र की जेईई मेन परीक्षा आयोजित की जाएंगी। देश में इंजीनियरिंग और मेडिकल के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली इन दोनों परीक्षाओं के लिए अलग-अलग नियम निर्धारित किए गए हैं। एक तरफ जहां एनटीए द्वारा साल में चार बार जेईई मेन का आयोजन किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ नीट का आयोजन वर्ष 2021 में केवल एक बार किया जाएगा।
दोनों परीक्षाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था पर विशेषज्ञों ने उठाए सवाल
एनटीए द्वारा यह स्पष्ट कर दिया गया है कि इस साल नीट परीक्षा केवल एक बार ऑफलाइन मोड में होगी। अक्सर नीट से संबंधित मामला हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचता है। इसलिए एनटीए नीट को लेकर किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं उठाना चाहता है। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि दोनों ही परीक्षाएं राष्ट्रीय स्तर की हैं और दोनों के प्रति राष्ट्रीय जांच एजेंसी का नजरिया एक जैसा ही होना चाहिए। नीट का पेपर आउट न हो जाए सिर्फ इस डर से 15 से 16 लाख छात्रों को एक साथ परीक्षा दिलाई जाए, यह किसी भी हाल में तर्कसंगत नहीं हो सकता।
इस वर्ष भी मिल सकती है कोविड पॉजिटिव छात्रों को यह सुविधा
मेडिकल एजुकेशन एक्सपर्ट डॉ. अंशुमन अग्रवाल बताते हैं कि पिछले वर्ष नीट की परीक्षा के समय कोविड पॉजिटिव छात्रों की परीक्षा अलग तारीख पर हुई थी। यानी पिछले साल भी दो दिन यह परीक्षा हुई थी। इस साल भी एनटीए यह फैसला ले सकता था।
छात्रों को कुछ राहत मिलने की संभावना
एक्सपर्ट के मुताबिक, मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा का स्तर बिलकुल अलग होता है। यह परीक्षा 1 अगस्त को आयोजित होने वाली है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए, हो सकता है कि एनटीए छात्रों को कुछ राहत प्रदान करे। हालांकि नीट के इंफॉर्मेशन ब्रोशर के आने के बाद काफी हद तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
कमेंट
कमेंट X