NSSNET 2024: नवयुग स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, कक्षा 6 और 7 में एडमिशन के लिए यहां करें अप्लाई
NSSNET 2024: नवयुग स्कूल एजुकेशनल सोसाइटी ने नवयुग स्कूल सरोजिनी नगर प्रवेश परीक्षा - 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रवेश परीक्षा 21 मार्च को सुबह 11.00 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NSSNET 2024: नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) की नवयुग स्कूल एजुकेशनल सोसाइटी (NSES) ने नवयुग स्कूल सरोजिनी नगर प्रवेश परीक्षा (NSSNET) - 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NSSNET पर जाकर प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए नवयुग स्कूल, सरोजिनी नगर, नई दिल्ली में कक्षा-VI और VII में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है 01 मार्च तक (रात 11.50 बजे तक) चलेगी। एप्लिकेशन एडिट/करेक्शन विंडो 02 से 03 मार्च तक खुली रहेगी। उम्मीदवार इस दौरान आवेदन पत्र में हुई त्रुटियों में सुधार कर सकेंगे।
इस दिन होगी परीक्षा
NSSNET 2024 प्रवेश परीक्षा 21 मार्च को सुबह 11.00 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक एक ही सत्र में पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 15 मार्च से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।
पात्रता मापदंड
आयु सीमा: 31 मार्च, 2024 को कक्षा-VI में प्रवेश के लिए उम्मीदवार की आयु 10 से 12 वर्ष के बीच और कक्षा-VII में प्रवेश के लिए 11 से 13 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
शैक्षिक योग्यता: आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 31 मार्च, 2024 तक क्रमशः कक्षा V और VI की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए या उसमें शामिल होना चाहिए।
परीक्षा शुल्क
परीक्षा के लिए पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति उम्मीदवार 250 रुपये परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।
NSSNET 2024 के लिए पंजीकरण करने के चरण
- आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/NSSNET पर जाएं।
- होमपेज पर, NSSNET - 2024 : Click Here to Register पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- एक प्रति डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X