{"_id":"5d8201958ebc3e0140317fbe","slug":"not-ssc-or-ibps-national-recruitment-agency-nra-to-conduct-govt-jobs-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC या IBPS नहीं, सरकारी नौकरियों के लिए अब नई संस्था कराएगी परीक्षा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
SSC या IBPS नहीं, सरकारी नौकरियों के लिए अब नई संस्था कराएगी परीक्षा
Wed, 18 Sep 2019 03:36 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Wed, 18 Sep 2019 03:36 PM IST
सार
- एसएससी और आईबीपीएस की जगह नई एजेंसी कराएगी परीक्षा
- प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय से मिली मंजूरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली परीक्षाओं के लिए एक नई संस्था बन रही है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC), इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) जैसी संस्थाओं द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाएं भी अब इसी नई संस्था द्वारा कराई जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
ग्रुप बी (नॉन गैजेटेड), ग्रुप सी (नॉन टेक्निकल), बैंकों व क्लर्क के पदों समेत अन्य कई सरकारी संस्थाओं में होने वाली भर्तियों के लिए अब एक नई एजेंसी परीक्षा आयोजित करेगी। इसका नाम होगा नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (NRA)। हर साल विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले करीब 2.5 करोड़ अभ्यर्थियों के लिए एनआरए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) का आयोजन करेगी। वित्त मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार इस प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी है।
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, NRA सरकारी संस्थाओं में भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षाएं आयोजित करेगा, जो अब तक एसएससी व आईबीपीएस द्वारा कराई जाती हैं। हालांकि मुख्य परीक्षाएं आगे भी एसएससी व आईबीपीएस जैसी संबंधित संस्थाओं द्वारा ही कराई जाएंगी। एक्साइज, रेलवे, इनकम टैक्स समेत विभिन्न सरकारी विभागों में भर्तियों के लिए होने वाली एसएससी की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (SSC CGL) परीक्षा भी एनआरए ही कराएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : ये है भारत का अपना GPS, सरकार ने बताया - गूगल मैप्स से भी बेहतर
एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में करीब 2.5 करोड़ अभ्यर्थी सरकारी भर्तियों के लिए प्रीलिम्स परीक्षाओं में शामिल होते हैं। इनमें से ज्यादातर एसएससी द्वारा आयोजित कराई जाती हैं।
हालांकि अभी यह प्रस्ताव केंद्रीय मंत्रीमंडल के पास भेजा जाना बाकी है। तब तक संबंधित भर्ती परीक्षाओं में कोई बदलाव नहीं होगा। सभी परीक्षाएं उसी तरह आयोजित की जाती रहेंगी जैसे अभी की जा रही हैं।
ये भी पढ़ें : SBI में 700 पदों पर हो रही है भर्तियां, आज ही करें आवेदन
कमेंट
कमेंट X