फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   No NEET PG answer key 2024 this year; Know how marks will be calculated and latest update on result

NEET PG 2024: नीट पीजी की उत्तर कुंजी नहीं होगी जारी, फिर कैसे होगी अंकों की गणना...? जानें कब आएगा रिजल्ट

Wed, 21 Aug 2024 05:07 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 21 Aug 2024 05:07 PM IST
सार

NEET PG Answer Key 2024: नीट पीजी परीक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द घोषित होने वाला है। गौरतलब है कि एनबीईएमएस इस परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी नहीं करेगा। नीट पीजी के अंकों को सामान्यीकृत किया जाएगा।
 

विज्ञापन
No NEET PG answer key 2024 this year; Know how marks will be calculated and latest update on result
NEET PG 2024, नीट पीजी 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

NEET PG Answer Key 2024: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) इस बार नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट-पोस्टग्रेजुएट (NEET PG 2024) की आंसर-की जारी नहीं करेगा। सूचना बुलेटिन के अनुसार, नीट पीजी का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in. और nbe.edu.in. पर घोषित किया जाएगा। 

विज्ञापन


नीट पीजी 2024 सूचना बुलेटिन में कहा गया है, "एनबीईएमएस उत्तर कुंजी/उत्तर पुस्तिकाओं सहित परीक्षा की किसी भी सामग्री को साझा करने के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं करेगा।"
विज्ञापन


एमडी, एमएस, एमडीएस और अन्य स्नातकोत्तर चिकित्सा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पीजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा 11 अगस्त को आयोजित की गई थी। पहली बार, परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। 416 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में करीब 2.28 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिजल्ट तैयार करने में अपनाई ये प्रक्रिया

नीट पीजी परिणाम की तैयारी के लिए बोर्ड ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली द्वारा कई शिफ्टों में आयोजित परीक्षाओं जैसे कि इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (आईएन आई सीईटी) के लिए इस्तेमाल की जाने वाली प्रक्रिया को अपनाया है।

कैसे होगी अंकों की गणना?

नीट पीजी के अंकों को सामान्यीकृत किया जाएगा और उन्हें एम्स द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली सामान्यीकरण प्रक्रिया की तर्ज पर प्रतिशत अंकों में परिवर्तित किया जाएगा। प्रतिशत अंक उन उम्मीदवारों के प्रतिशत को दर्शाता है जिन्होंने परीक्षा में विशिष्ट प्रतिशत के बराबर या उससे कम अंक प्राप्त किए हैं। बंचिंग प्रभाव से बचने के लिए प्रतिशत अंक की गणना सात दशमलव स्थानों तक की जाएगी। सामान्यीकरण और योग्यता सूची तैयार करने की चरण-दर-चरण प्रक्रिया इस प्रकार है:

परीक्षार्थियों का कई शिफ्टों में वितरण: उम्मीदवारों को अलग-अलग शिफ्टों में इस तरह से आवंटित किया जाएगा कि इन समूहों की संख्या लगभग बराबर हो। इस कदम से यह सुनिश्चित होगा कि परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के वितरण में कोई पक्षपात न हो।
प्रत्येक पाली में परिणाम तैयार करना: परिणाम कच्चे अंकों, प्रतिशत, विषयवार प्रतिशत और कुल प्रतिशत के रूप में तैयार किए जाएंगे। कुल प्रतिशत व्यक्तिगत विषयों के प्रतिशत का औसत नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed