फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NMMSS Scholarship Scheme applications last date extended till 30 november apply on Scholarships.gov.in

NMMSS: राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना के रजिस्ट्रेशन की बढ़ी डेट, अब इस तारीख तक आवेदन का मौका

Thu, 17 Nov 2022 02:37 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 17 Nov 2022 02:37 PM IST
सार

NMMSS Scholarship: शिक्षा मंत्रालय ने एक बार फिर नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS) 2022-23 को आगे बढ़ा दिया है। एनएमएमएसएस 2022 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2022 है।

विज्ञापन
NMMSS Scholarship Scheme applications last date extended till 30 november apply on Scholarships.gov.in
scholarship - फोटो : amar ujala

विस्तार

NMMSS Scholarship: शिक्षा मंत्रालय ने एक बार फिर नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS) 2022-23 को आगे बढ़ा दिया है। एनएमएमएसएस 2022 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2022 है। उम्मीदवार अब राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) की आधिकारिक वेबसाइट- Scholarships.gov.in पर 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

इससे पहले भी बढ़ाई गई आवेदन तिथि

एनएमएमएसएस आवेदन प्रक्रिया पहले 30 सितंबर तक होनी थी, लेकिन इसे 15 अक्तूबर तक बढ़ाया गया था। लेकिन एक बार फिर इसे बढ़ाकर 31 अक्तूबर कर दिया गया । अब फिर इसे 30 नवंबर तक कर दिया गया है।  इससे उन छात्रों को फायदा मिलेगा, जो किसी कारण के चलते आवेदन नहीं कर पाए थे। एनएमएमएसएस छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के मेधावी छात्रों को दो जाती है, जिससे कक्षा 8 में उनके ड्रॉप आउट को रोका जा सके और उन्हें माध्यमिक स्तर पर अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाए, जिससे वे आगे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

12 हजार मिलती है सालाना छात्रवृत्ति

एनएमएमएसएस योजना द्वारा प्रत्येक साल लगभग एक लाख विद्यार्थियों का चयन होता है। इसके बाद राज्य सरकार परीक्षाएं आयोजित कराती हैं और इस परीक्षा के आधार पर विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप की राशि प्रदान की जाती है। छात्रवृत्ति की राशि 12 हजार रुपये प्रति वर्ष है।
विज्ञापन

एनएमएमएसएस छात्रवृत्ति योजना के लिए पात्रता

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    जिन छात्रों के माता-पिता की आय सालाना 3,50,000 रुपये से अधिक नहीं है।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    स्कॉलरशिप पाने के लिए चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को कक्षा आठवीं की परीक्षा में न्यूनतम 55 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों (एससी/एसटी) को प्राप्तांकों में पांच फीसदी की छूट मिलेगी।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    NMMS छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को सभी पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।

एनएमएमएस छात्रवृत्ति 2022-23 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यहां आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां आपको निर्देशों को पढ़ना होगा और अंडरटेकिंग पर टिक करना होगा।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उसके बाद कंटिन्यू पर क्लिक करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको सभी आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद रजिस्टर ऑप्शन पर क्लिक करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इस प्रक्रिया का पालन करके आप NMMS छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed