फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NMMS Odisha 2023 Registration Begins apply online at ntse.scertodisha.nic.in

NMMS Odisha 2023: नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप के लिए पंजीकरण शुरू, जानें क्या है योग्यता

Sun, 06 Aug 2023 12:46 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 06 Aug 2023 12:46 PM IST
सार

NMMS Odisha 2023: स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT) ओडिशा ने नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS 2023) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
NMMS Odisha 2023 Registration Begins apply online at ntse.scertodisha.nic.in
FILE PHOTO - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

NMMS Odisha 2023 Registration: स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT) ओडिशा ने नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS 2023) के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट ntse.scertodish.nic पर एनएमएमएस ओडिशा 2023 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन

एनएमएमएस 2023 ओडिशा पंजीकरण की प्रक्रिया 05 अगस्त से शुरू हो चुकी है। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2023 तक है। ओडिशा एनएमएमएस 2023 ओडिशा राज्य में सरकारी / सरकारी सहायता प्राप्त कक्षा 08 के छात्रों के लिए 3,314 छात्रवृत्ति के लिए आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

NMMS Odisha 2023 पात्रता मानदंड

उम्मीदवार को कक्षा सातवीं की वार्षिक परीक्षा में सामान्य, एसईबीसी के लिए कम से कम 55% या इसके समकक्ष अंक और आरक्षित श्रेणी (एससी, एसटी, पीएच) के लिए 50% अंक प्राप्त होने चाहिए। उसे राज्य सरकार या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में शैक्षणिक वर्ष 2023-2024 के दौरान आठवीं कक्षा में होना चाहिए। उसके माता-पिता की सभी स्रोतों से वार्षिक आय रु. 3,50,000.00 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन

NMMS 2023-24 में दो पेपर होंगे

  • मानसिक योग्यता परीक्षण (MAT)- इसमें तर्क और आलोचनात्मक सोच पर चार विकल्पों के साथ 90 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और इसे 90 मिनट में पूरा करना होगा।

  • स्कोलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (SAT): भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र के 90 बहुविकल्पीय प्रश्नों को 90 मिनट में पूरा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed