FMGE December 2023: एफएमजीई दिसंबर के लिए पंजीकरण शुरू, जानें किस दिन होगी परीक्षा
FMGE Registration: एनबीईएमएस एफएमजीई दिसंबर 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया दोपहर तीन बजे से शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
FMGE December 2023: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की तरफ से विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षाओं (FMGE) के लिए पंजीकरण करने की प्रक्रिया आज यानी 23 नवंबर 2023 दोपहर तीन बजे से शुरू हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार जो एनबीईएमएस एफएमजीई दिसंबर 2023 के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं, वे एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने के लिए विंडो 13 दिसंबर (11:55 बजे) तक खुली रहेगी।
आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
बोर्ड की तरफ से जारी आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, सभी प्रकार के शुलके का भुगतान करने के बाद फॉर्म संपादन के लिए विंडो 15 से 18 दिसंबर तक खुली रहेगी। फाइनल एडिट विंडो 29 दिसंबर, 2023 से 1 जनवरी, 2024 तक उपलब्ध रहेगी। इस दौरान उम्मीदवार अपनी अपलोड की गई फोटोज को अगर उसमें कुछ गड़बड़ी हो गई है तो सुधार सकते हैं। आवेदन में अपलोड दस्तावेजों से संबंधित कमियों को दूर करने का अंतिम मौका 05 से 08 जनवरी 2024 तक रहेगा।
FMGE परीक्षा तिथि
एफएमजीई दिसंबर 2023 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 12 जनवरी 2024 से उपलब्ध होगा, क्योंकि परीक्षा 20 जनवरी 2024 को आयोजित होने वाली है। इसका परिणाम 20 फरवरी 2024 को घोषित किया जाएगा।
FMGE 2024 आवेदन शुल्क
सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 6000 रुपये है, लेकिन इसमें 18 प्रतिशत जीएसटी जोड़कर देना होगा, जिसके बाद फाइनल राशि 7080 रुपये जमा करना होगा। निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जाना चाहिए।
NBEMS FMGE 2024 ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
-
होम पेज पर एफएमजीई दिसंबर 2023 लिंक पर क्लिक करें।
-
अब एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को पंजीकरण लिंक मिलेगा।
-
पंजीकरण विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-
आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
-
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X