फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NIT Engineering admission, MNNIT to increase BTech, MTech seats by 14 percent, EWS reservation

छात्रों के लिए अच्छी खबर, एनआईटी में बढ़ेंगी बीटेक और एमटेक की सीटें

Sun, 24 Nov 2019 12:21 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Sun, 24 Nov 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
NIT Engineering admission, MNNIT to increase BTech, MTech seats by 14 percent, EWS reservation
फाइल फोटो
इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए बीटेक (B.Tech - Bachelor of Technology) या एमटेक (M.Tech - Master of Technology) करने की चाह रखने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT - National Institute of Technology) में बीटेक व एमटेक कोर्सेज में सीटें बढ़ने जा रही हैं। 
विज्ञापन


मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNNIT - Motilal Nehru National Institute of Technology), इलाहाबाद की ओर से जानकारी दी गई है कि संस्थान में 14 फीसदी सीटें बढ़ने वाली हैं। शैक्षणिक सत्र 2020-21 से ही इसे लागू किया जा रहा है। यानी अगले सत्र से ही छात्रों को बढ़ी सीटों का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : सरकारी नौकरी का लालच : चपरासी के 368 पदों के लिए 23 लाख आवेदन, ढाई लाख इंजीनियर्स भी शामिल 
विज्ञापन
विज्ञापन

किस कोर्स में कितनी सीटें बढ़ीं

संस्थान के फैकल्टी इंचार्ज (प्रवेश) आशुतोष उपध्याय ने बताया है कि इस फैसले के बाद सत्र 2020-21 में बीटेक कोर्स में कुल 1018 सीटों पर विभिन्न श्रेणियों में विद्यार्थियों को दाखिला मिल सकेगा। 2019-20 तक सीटों की संख्या 901 थी। यानी बीटेक में 117 सीटें बढ़ेंगी।


वहीं, अगर एमटेक कोर्स की बात करें तो नए सत्र में 595 विद्यार्थियों को दाखिला मिलेगा। 2019-20 के शैक्षणिक सत्र में यहां सीटों की कुल संख्या 528 थी।

ये भी पढ़ें : 2021 से देशभर में स्कूल की परीक्षाएं खत्म करेगी सरकार, जानें क्या है तैयारी

बताया गया है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षण (EWS catagory reservation) लागू करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। हालांकि सीटें बढ़ाने वाले इस प्रस्ताव को अभी अंतिम मंजूरी मिलनी बाकी है। इसे अभी संस्थान के सीनेट के समक्ष पेश किया जाना बाकी है। मंजूरी के बाद इसे केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय के अंतर्गत ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) को भेजा जाएगा। ताकि देशभर के सभी 23 आईआईटी, 31 एनआईटी और 25 आईआईआईटी समेत अन्य सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों के लिए सीट मैट्रिक्स तैयार किया जा सके।

वहीं, कुछ अधिकारियों का कहना है कि ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत 10 फीसदी आरक्षण लागू करने के लिए संस्थान को 25 फीसदी तक सीटें बढ़ाने की जरूरत है। ताकि विभिन्न श्रेणियों के बीच नियमों के अनुसार सीटों का संतुलन बना रहे। 2019-20 में एमएनएनआईटी ने बीटेक की 11 फीसदी सीटें ही बढ़ाई थी।

ये भी पढ़ें : नौकरी छोड़ी, दो साल के बच्चे और परिवार को संभालते हुए बिना कोचिंग बनीं IAS अधिकारी, जानें कैसे

एनआईटी समेत अन्य इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए 6 से 11 जनवरी 2020 तक ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE Main) का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed