संघ लोक सेवा आयोग (UPSC - Union Public Service Commission) की परीक्षा की तैयारी और इसमें सफलता पाना आसान नहीं होता। कुछ लोग पहले प्रयास में सफलता पा जाते हैं तो कुछ को कई साल लग जाते हैं। लेकिन इससे डरने या घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि अंतिम मकसद तो सफल होना ही है।
नौकरी छोड़ी, दो साल के बच्चे और परिवार को संभालते हुए बिना कोचिंग बनीं IAS अधिकारी, जानें कैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां हम आपको ऐसी एक महिला की कहानी बता रहे हैं, जो हर किसी के लिए प्रेरणा हैं। इस महिला ने बिना कोचिंग किए, दो साल के बच्चे समेत पूरे परिवार को संभालते हुए तैयारी की और सफल हुईं। उन्होंने बताया कि सफलता के लिए क्या सबसे ज्यादा जरूरी है। बताया कि उन्होंने कैसे तैयारी की। इनके बारे में आगे की स्लाइड्स में पढ़ें।
इस महिला का नाम है पुष्पलता। पुष्पलता ने बताया है कि वह पहले निजी बैंक में काम करती थीं। लेकिन उस नौकरी में ज्यादा मन नहीं लगता था। वो कुछ बेहतर करना चाहती थीं, अपने लिए और समाज के लिए।
आखिरकार उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला किया।
- साल 2015 में पुष्पलता ने नौकरी छोड़ दी और सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी।
- अब तक उनकी पढ़ाई में पांच साल का गैप आ चुका था। शादी हो चुकी थी और दो साल का बेटा भी था।
- पुष्पलता अपने बेटे का ध्यान तो रखती ही थीं, साथ में पूरे परिवार की जिम्मेदारी भी संभालती थीं। इसके साथ-साथ यूपीएससी की तैयारी करती थीं।
- हरियाणा की रहने वाली पुष्पलता ने कभी कोचिंग नहीं की। वो तैयारी के लिए दिल्ली जाना चाहती थीं। लेकिन पैसों की कमी और जिम्मेदारियों के कारण ऐसा नहीं हो सका।
- पुष्पलता बताती हैं कि जब कोचिंग के सभी दरवाजे बंद हो गए, तो मैंने सेल्फ स्टडी पर ही पूरा ध्यान लगाया।
- लेकिन पहली बार जब परीक्षा दी तो 7 अंकों की कमी से सफल नहीं हो सकीं।
कमेंट
कमेंट X