NIRF 2024: देश के टॉप फार्मेसी कॉलेजों की सूची जारी, जामिया हमदर्द शीर्ष स्थान पर; देखें पूरी लिस्ट
Top Pharmacy Colleges 2024: नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF 2024) रैंकिंग के अनुसार, के अनुसार जामिया हमदर्द, दिल्ली ने फार्मास्यूटिकल संस्थानों में शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस वर्ष की एनआईआरएफ रैंकिंग 12 अगस्त को जारी की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Top Pharmacy College in India 2024: जामिया हमदर्द, दिल्ली ने नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2024 के अनुसार फार्मास्यूटिकल संस्थानों में शीर्ष स्थान हासिल किया है और सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसकी घोषणा की। पिछले साल, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (NIPER) हैदराबाद ने फार्मेसी कॉलेजों की NIRF रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था। हालांकि, उससे पहले के चार वर्षों से जामिया हमदर्द फार्मेसी श्रेणी में शीर्ष स्थान का दावा करता रहा है।
एनआईपीईआर हैदराबाद और बिट्स पिलानी ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (आईसीटी) ने पांचवां स्थान बरकरार रखा है।
तीन श्रेणियों में हुई रैंकिंग की घोषणा
एनआईआरएफ 2024 के नौवें संस्करण में तीन नई श्रेणियां शामिल हैं- मुक्त विश्वविद्यालय, कौशल विश्वविद्यालय और राज्य सरकार द्वारा वित्तपोषित विश्वविद्यालय। पिछले साल कृषि और संबद्ध क्षेत्रों की श्रेणी को जोड़ा गया था।
शीर्ष फार्मेसी कॉलेज और बदलाव
पिछले साल छठे स्थान पर रहने वाला एनआईपीईआर मोहाली इस साल नौवें स्थान पर खिसक गया है। शीर्ष 10 फार्मेसी कॉलेज की सूची में नया नाम एसवीकेएम के नरसी मोनजी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज का है, जिसे पिछले साल 11 वां स्थान मिला था। देश के शीर्ष 10 फार्मेसी कॉलेजों की सूची नीचे दी गई है।
शीर्ष 10 फार्मेसी कॉलेज
- फार्मेसी कॉलेज
- जामिया हमदर्द
- राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान हैदराबाद
- बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस - पिलानी
- जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, ऊटी, तमिलनाडु
- रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई
- जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मैसूर
- पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़
- मणिपाल कॉलेज ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज, मणिपाल, कर्नाटक
- नाइपर मोहाली
- एसवीकेएम का नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुंबई
कमेंट
कमेंट X